Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार : नेता तेजस्वी यादव ने किया खुद को आइसोलेट
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

बिहार : नेता तेजस्वी यादव ने किया खुद को आइसोलेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

बिहार में कोरोना महामारी का कहर और संक्रमण लगातार जारी है. इस बीमारी का खतरा अब लालू प्रसाद के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी मंडराने लगा है. दरसअसल, हमेशा तेजस्वी के साथ साये की तरह रहने वाले उनके पीए संजय यादव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. संजय के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद तेजस्वी के लिए परेशानी बढ़ गई है.

संजय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तेजस्वी ने खुद को होम आइसोलेशन में कर लिया है और वो किसी से मिल नहीं रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष गुरुवार से ही होम आइसोलेशन में चले गए हैं. ऐसे में चुनावी अभियान पर भी फिलहाल ब्रेक लग गया है. चुनावी सीजन में टिकट की चाहत लिए रोजाना सैकड़ों लोग पटना स्थित लालू आवास पर पहुंच रहे हैं, लेकिन कल यानी गुरुवार से तेजस्वी यादव ने किसी से मिलना जुलना बंद कर दिया है.

बिहार में कभी भी विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है, ऐसे में तेजस्वी यादव की व्‍यस्‍तता इन दिनों बढ़ी हुई है और पटना स्थित लालू-राबड़ी आवास पर भी लोगों की हलचल लगातार होती है. लेकिन, कोरोना संमक्रमण के खतरे को देखते हुए तेजस्वी केकिसी से मुलाकात नहीं करेंगे.

Bihar Assembly Election: तेजस्वी यादव पर कोरोना संक्रमण का खतरा, खुद को किया होम आइसोलेट

पटना पहुंच रहे समर्थकों और कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव के होम आइसोलेशन में होने की बात कही जा रही है. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वो बीमार हैं और किसी से नहीं मिलेंगे. ऐसे में चुनाव में टिकट पाने की उम्मीद लिए राबड़ी आवास पहुंचने वाले दावेदार और पार्टी के कार्यकर्ता मायूस लौट रहे हैं.

तेजस्वी के होम आइसोलेशन में जाने के कारण गुरुवार को ही कांग्रेस के साथ आयोजित होने वाली उनकी बैठक भी खुद तेजस्वी ने रद्द कर दी थी. उनके आवास के बाहर भी सन्नाटा पसरा है, क्योंकि तेजस्वी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दे दिया है कि फिलहाल वो किसी से मुलाकात नहीं करेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 50 साल तक विपक्ष में ही बैठी रहेगी कांग्रेस : गुलाम नबी आज़ाद
Next: मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य के अंत का समय आया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.