Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल बेचारा की हीरोइन संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में तोड़ी चुपी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल बेचारा की हीरोइन संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में तोड़ी चुपी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में लगातार नए दावे, खुलासे और आरोप सामने आ रहे हैं. हाल ही में इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने अभिनेत्री संजना सांघी पर आरोप लगाया था कि जब सुशांत पर ‘मी टू’ मुहिम के दौरान छेड़छाड़ के आरोप लगे थे, तो उन्होंने देरी से क्यों सफाई दी. अब रिया के आरोपों पर संजना ने खुद सामने आकर जवाब दिया है.

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में उनकी पार्टनर रहीं संजना सांघी ने कहा कि वह इस मामले में काफी कुछ बोल चुकी हैं. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान 2018 में सुशांत पर संजना के साथ छेड़खानी के आरोप लगे थे, जिन्हें संजना ने गलत बताया था.

पूर्व मैनेजर दिशा की मौत पर छलका सुशांत सिंह राजपूत का दर्द Sushant singh  rajput post on Manager Disha salian death goes viral - Hindi Filmibeat

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में संजना ने कहा मैंने एक महिला के नाते इस मामले पर सब कुछ बोला था. मैंने इस पर बहुत कुछ बोला और अब मेरे पास इसमें जोड़ने के लिए कुछ भी नया नहीं है

सुशांत सिंह राजपूत लगे मीटू आरोपों पर 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस ने तोड़ी  चुप्पी, कही ये बड़ी बात - News India Live | DailyHunt

दरअसल, 2018 में जब दुनियाभर में महिलाओं ने छेड़छाड़ और यौन शोषण के खिलाफ आवाजें उठानी शुरू की थीं, तो उस वक्त सुशांत पर भी आरोप लगे थे. आरोप था कि दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान सेट पर सुशांत अपनी को-स्टार के साथ छेड़छाड़ करते थे.

संजना सांघी ने शूटिंग के दौरान सुशांत पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर तोड़ी  चुप्पी | BNN BHARAT NEWS

उस दौरान यह खबरें मीडिया में खूब छाई रहीं. हालांकि, फिल्म में सुशांत की को-स्टार संजना ने करीब डेढ़ महीने बाद इस पर सफाई दी थी. संजना ने तब कहा था कि उस वक्त वह अमेरिका में अपने परिवार के साथ थीं और उन्हें इन आरोपों के बारे में नहीं पता था. उन्होंने कहा था कि सुशांत ने उनके साथ सेट पर किसी भी तरह की गलत हरकत नहीं की थी.

Sushant Singh case Actress Sanjana Sanghi breaks her silence on Rhea Chakraborty's allegations

रिया ने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान यह आरोप लगाया था कि संजना सांघी और रोहिणी अय्यर ने सुशांत को काफी परेशान किया था. रिया ने संजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि अपनी पहली ही फिल्म को लेकर उड़ रही अफवाहों को लेकर वह कैसे डेढ़ महीने तक अनजान थीं. रिया ने साथ ही कहा था कि संजना ई-मेल या वीडियो मैसेज के जरिए पहले ही इस मामले पर सफाई दे सकती थीं, जो उन्होंने नहीं किया.

Post navigation

Previous: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुहर्रम जुलूस निकालने से किया इंकार
Next: उत्तर प्रदेश से एक और सामने आई शर्मसार करने वाली घटना दादा ने किया नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.