Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सड़क 2 का ट्रेलर यूट्यूब पर हुआ सबसे ज्यादा डिसलाइक अब IMDB पर सबसे खराब रेटिंग वाली फिल्म बनी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सड़क 2 का ट्रेलर यूट्यूब पर हुआ सबसे ज्यादा डिसलाइक अब IMDB पर सबसे खराब रेटिंग वाली फिल्म बनी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sadak-2-released-on-disney-plus-hotstar-got-lowest-rating-in-imdb-know-the-reason_389690

आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म सड़क 2 के लिए पिछला एक महीना बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. ट्रेलर से लेकर फिल्म रिलीज और उसके बाद रेटिंग तक इस फिल्म की बुरी तरह धुनाई हुई है. 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के साथ ही फिल्म को न सिर्फ बेकार बताया गया, बल्कि पॉपुलर रेटिंग प्लेटफॉर्म आईएमडीबी पर सबसे खराब स्कोर वाली फिल्म बन गई है.

महेश भट्ट ने निर्देशन में बनी सड़क 2 का ट्रेलर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिसलाइक किया जाने वाला फिल्म ट्रेलर बन गया था, जिसे लाखों लोगों ने डिसलाइक किया था. अब फिल्म की रिलीज के बाद भी इसके सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं.फिल्म रिव्यू की सबसे पॉपुलर वेबसाइट्स में से एक imdb पर दर्शकों ने सड़क 2 की कड़ी आलोचना की और बेहद खराब रेटिंग दी. नतीजा यह रहा कि फिल्म को 10 में से सिर्फ 1.1 का स्कोर मिला है और यह इस प्लेटफॉर्म पर सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म बन गई है.

Sadak 2 movie review | Laughing Colours Hindi

कोरोना के कारण थियेटर बंद हैं और इसके चलते कई अन्य फिल्मों की तरह ही सड़क 2 भी डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई. यह फिल्म किसी भी तरह से समीक्षकों को प्रभावित करने में नाकाम रही और सभी ने इसे फ्लॉप करार दिया.

after trailers & critic reviews sadak 2 rated worst movie on imdb with 1.1 score out of 10

इसी तरह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठा रहे दर्शकों ने पहले से भट्ट परिवार के खिलाफ अपना गुस्सा ट्रेलर में जाहिर कर दिया था और फिल्म के साथ भी वही हश्र हुआ. फिल्म दर्शकों को भी बिल्कुल पसंद नहीं आई और यूजर्स ने इसकी रेटिंग गिरा दी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश से एक और सामने आई शर्मसार करने वाली घटना दादा ने किया नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म
Next: बड़ी खबर : देश में 30 सितंबर तक लागू रहेगी अनलॉक-4.0 की गाइडलाइन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.