Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मध्य प्रदेश में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
43_1598699178

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के चलते राज्य की कई नदियां उफान पर हैं. राज्य के भोपाल समेत अन्य जिलों के बांधों के गेट खोल दिए गए हैं. इससे प्रदेश के 9 जिलों के करीब 394 गावों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है. बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य के लिए सरकार सेना और एनडीआरएफ की मदद ले रही है. बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद बीते शनिवार से ही शुरू कर दी गई है. इसके लिए हेलीकाप्टर की भी मदद ली जा रही है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर बाढ़ से जुड़ी जानकारियां साझा की है. सीएम शिव​राज ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में भीषण बाढ़ आई है. बाढ़ में फंसे 7 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. बाढ़ से राहत के लिए बड़ी संख्या में राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां पर रूकने, भोजन, दवाओं आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सरकार द्वारा की गई हैं.

प्रदेश के 9 ज़िलों के 394 गाँवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। अब तक करीब 7,000 नागरिकों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। राहत शिविरों में भोजन की समुचित व्यवस्था है। बचावकार्य में हम @IAF_MCC की मदद ले रहे हैं। फँसे हुए सभी नागरिको को बचा लिया जाएगा। pic.twitter.com/JTzFODyKKB

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 29, 2020

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश के तीन जिले होशंगाबाद, सीहोर तथा रायसेन में कई गांव बाढ़ से घिर गए हैं. वहां फंसे अधिकतर लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. बचों को बाहर निकालने की कवायद जारी है. छिंदवाड़ा जिले में 5 व्यक्तियों को एयर लिफ्ट कर सुरक्षित बचाया गया है. मौसम को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है.

Chhindwara youth trapped for 24 hours in waters NDRF rescues and saved  lives through helicopter- छिंदवाड़ा में बांध से छोड़े पानी में फंसा युवक,  24 घंटे बाद एनडीआरएफ ने हेलीकॉप्टर ...

मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी वर्षा यानी रेड अलर्ट छिंदवाड़ा विदिशा सीहोर राजगढ़ शाजापुर आगर जिला में जारी किया है. अति भारी वर्षा ऑरेंज अलर्ट होशंगाबाद संभाग के जिलों में भोपाल रायसेन नरसिंहपुर सिवनी बालाघाट दमोह सागर बुरहानपुर खंडवा बड़वानी धार इंदौर रतलाम उज्जैन देवास नीमच एवं मंदसौर जारी किया गया है. इसके अलावा गुना अशोकनगर शिवपुरी श्योपुर कला जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : देश में 30 सितंबर तक लागू रहेगी अनलॉक-4.0 की गाइडलाइन
Next: योगी आदित्यनाथ ने अनलॉक 4 के लिए जारी की गाइडलाइन्स जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.