Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाने के कर्मचारी ने की खुदकुशी फांसी लगाकर दी जान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाने के कर्मचारी ने की खुदकुशी फांसी लगाकर दी जान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने के हेड मोहर्रिर ने बीती शाम को खुदकुशी कर ली. मांगेराम ने फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

वहीं, मोहर्रिर के खुदकुशी करने की घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक हेड कांस्टेबल के शव को नीचे उतारा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार सहारनपुर निवासी हेड कांस्टेबल मांगेराम (50वर्ष) ब्रह्मपुरी थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे और थाना परिसर के क्वार्टर में रहते थे. उनके पास मालखाने का चार्ज था.

मंगलवार शाम करीब पांच बजे मांगेराम अपने परिजनों से फोन पर बातचीत कर क्वार्टर में चले गए थे. उनके साथ रहने वाला सिपाही अजय रात करीब नौ बजे ड्यूटी खत्म कर क्वार्टर पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था.

आपको बता दे अजय ने मांगेराम को कई आवाज दीं, कॉल भी किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला. आखिरकार अजय ने अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ दिया. अंदर छत के पंखे के हुक पर मांगेराम का शव लटका मिला. अजय का शोर सुनकर थाने का स्टाफ कमरे पर पहुंच गया.

Meerut Policeman suicide in brahmpuri crime news up ANN

सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी थाने पहुंच गए. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. एसपी सिटी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी के 7 साल पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कसा तंज
Next: यूपी के बागपत में हुआ बड़ा हादसा चलती कार में लगी आग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.