Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 84 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 84 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
c1_1594713084

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में अब रोजाना ही नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 84,156 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1,083 लोगों की जान चली गई है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख के करीब पहुंच गई है. इससे पहले देश में सर्वाधिक तीन सितंबर को 83,883 मामले सामने आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 लाख 30 हजार हो गई है. इनमें से 68,569 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 29 हजार हो गई और 30 लाख 34 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

coronavirus death lockdown india pandemic world States Government live  updates- 24 घंटे के सारे Corona Updates, देश में एक दिन में रिकॉर्ड 809  पॉज़िटिव मिले - TV9 Bharatvarsh

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.74% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Coronavirus Covid 19 Cases In India Latest News: Record More Than 40  Thousand New Corona Positive Cases In India, Most Coronavirus Infected In  These Five States - एक दिन में रिकॉर्ड 40

ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं. 3 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 66 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 4 September 2020

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौत के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम कर रही स्पेंड
Next: जम्मू-कश्मीर : बारामूला जिले में आंतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.