Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी नशा तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी नशा तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
arrested-1

दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से तीन करोड़ से ज्यादा की चरस-गांजा बरामद की है. नशीला पदार्थ करीब 400 किलो बताया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार थाना बीटा- दो पुलिस ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा में इस गिरोह का भंडाफोड़ किया और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की आपूर्ति पर नकेल कसी है. पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर राधाकिशन, मूलचंद, उर्फ मूला, शिवम शर्मा, तरुण चौधरी, कपिल तथा नईम को गिरफ्तार किया है.

Greater Noida Police arrested 6 Drug smuggler recovered 400 kg hashish, Hemp

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 172 किलो गांजा, 176 किलो भांग, 11 किलो चरस तथा 42 किलो डोडा बरामद किया है. इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. इसके अलावा आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए है.पूछताछ के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है.

#PoliceCommissionerateNoida

अंतरराष्ट्रीय स्तर के 06 गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 42 Kg.डोडा, 172 Kg. गांजा, 176 Kg.भांग व 10.5 Kg. चरस (कीमत करीब 03 करोड़ 36 लाख रूपये) व अवैध शस्त्र बरामद:-थाना बीटा-2@Uppolice pic.twitter.com/6wDvr8GhY8

— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) September 3, 2020

आरोपियों ने बताया कि ये लोग काफी दिनों से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त हैं और इन्होंने करोड़ों रुपये की संपत्ति भी अर्जित कर ली है. उन्होंने बताया कि पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बीटा-2 पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में किया जायेगा विकसित : योगी आदित्यनाथ
Next: करिश्मा कपूर ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीर तेजी से हो रही वायरल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.