Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सेलिना जेटली ने PUBG बैन होने पर किया ट्वीट तेजी से हो रहा वायरल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सेलिना जेटली ने PUBG बैन होने पर किया ट्वीट तेजी से हो रहा वायरल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
celina_1586870052

भारत सरकार ने हाल ही में चीनी गेम PUBG को देश में बैन कर दिया. ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम दिलचस्प रिएक्शन और मीम्स की बाढ़ आई हुई है. इसी बीच अभिनेत्री सेलिना जेटली का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. PUBG बैन को लेकर सेलिना ने जो ट्वीट किया है उसमें उन्होंने इस गेम के फैंस पर चुटकी ली है.

सेलिना ने एक फोटो शेयर किया है. यह फोटो सेलिना की कमबैक फिल्म ‘ए ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष: सीजंस ग्रीटिंग्स’ का है. फोटो शेयर करते हुए सेलिना ने लिखा- “PUBG के बैन होने पर मां और गर्लफ्रेंड CHEEEEEERS करते हुए. मैं न कहती थी… Season’s Greetings. इस ट्वीट में सेलिना ने अपनी फिल्म के डॉयरेक्टर और ZEE5 प्रीमियम को टैग किया है.

Celina Jaitley reaction on PUBG ban goes viral over social media

सेलिना जेटली का ये ट्वीट वायरल हो गया है. ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके जरिए एक्ट्रेस PUBG के बैन के बाद बहुत-सी मां और गर्लफ्रेंड इसलिए खुश हो जाएंगी क्योंकि अब उनके पार्टनर या बेटे उन्हें टाइम दे पाएंगे. सेलिना के वायरल ट्वीट में जो सीन है राम कमल मुखर्जी की हिंदी फिल्म ‘अ ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष : सीजंस ग्रीटिंग्स’ की है. इस फिल्म के जरिए सेलिना ने फिल्मी दुनिया में कमबैक किया है.

#PUBGBANNED Mothers and Girlfriends be like … CHEEEEEERS …( में ना कहती थी ?? Seasons greetings !!!! ( Sorry couldn’t resist) 😋 @Ramkamal @imaritrads @ZEE5Premium #PUBGMOBILE #pubgbannedinindia pic.twitter.com/p85tLX1Ye8

— Celina Jaitly (@CelinaJaitly) September 3, 2020

बता दें कि एक्टर और डायरेक्टर रहे फिरोज खान की फिल्म जानशीं से सेलिना जेटली ने 2003 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. सेलिना जेटली ने ‘नो एंट्री’, ‘सिलसिले’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. 2011 में उन्होंने पीटर ह्यू से शादी रचाई और ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने तीन बच्चों की परवरिश में बिजी हो गई थीं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन के साथ मौजूदा हालात को देखते हुए यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Next: देश में कोरोना के आये 24 घंटों में 86 हजार नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.