Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कंगना रनौत के समर्थन में देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दिया बयान
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कंगना रनौत के समर्थन में देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दिया बयान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
amrutafadnavis11-1574844604

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस ने एक्ट्रेस कंगना रनौत का सपोर्ट किया है. कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करके राजनीतिक विवाद में घिर गई हैं. हालांकि अमृता ने कंगना का नाम नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए चाहे हम किसी के साथ सहमत हो या नहीं.

अमृता ने अपने ट्वीट में लिखा कोई क्या कहता है उस पर सहमत नहीं हो सकते, लेकिन लोकतंत्र में हमें अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए! बोलने की स्वतंत्रता, विश्वास की स्वतंत्रता, आंदोलन की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता को दबाया नहीं जा सकता! हमारे पास दलीलें हो सकती हैं लेकिन आलोचकों के पोस्टर को चप्पलों से पीटना गलत है.

सेल्फी वीडियो' पर सीएम फडणवीस ने किया पत्नी का बचाव, बोले- वो मुझसे बंधी  नहीं हैं | Maharashtra CM Devendra Fadnavis Defends Wife Amruta Over Selfie  Video On Cruise Controversy - Hindi Oneindia

बता दें कि अमृता फडणवीस भी सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठा चुकी हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच की जा रही है, मुझे लगता है कि मुंबई ने अपनी मानवीयता खो दी है और अब यहां मासूमीयत, सज्जनता के साथ जीने वाले नागरिकों के लिए रहना सुरक्षित नहीं है.

We may not agree with what someone has to say,but we must defend the right to express in democracy!Freedom of speech,freedom of belief,freedom of movement,freedom of press-cannot b suppressed! We can have counter arguments but beating posters of critics with chappals is a new low

— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) September 4, 2020

इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें ‘फिल्म माफिया’ की बजाय डर मुंबई पुलिस से लगता है. उन्होंने कहा था कि ‘बॉलीवुड में ड्रग माफिया’ का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की आवश्यकता होगी और वह मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी. इसके बाद से ही पूरा विवाद शुरू हुआ.

Amruta Fadnavis support Kangana Ranaut over Maharashtra Row

दरअसल, बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत ने कई बातें कही हैं. जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी. इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने कहा हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं. आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है. गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के आये 24 घंटों में 86 हजार नए मामले
Next: सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 2018 बैच को ऑनलाइन संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को चेताया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.