Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना अपडेट देश में पिछले 24 घंटों में आए 75 हजार नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना अपडेट देश में पिछले 24 घंटों में आए 75 हजार नए मामले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
covid_19_1591242561_618x347

कोरोना संक्रमण दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से भारत में ही फैल रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 75,809 नए मामले सामने आए हैं.

वहीं 1133 लोगों की जान चली गई है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 लाख के करीब पहुंच गई है. ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है. दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है. लेकिन हर दिन अमेरिका से दोगुने-तीन गुने कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं.

corona update cases rises 31 lakh in india | Corona Update: देश मे कोरोना  का आंकड़ा 31 लाख पार, देश

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख 80 हजार हो गई है. इनमें से 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 83 हजार हो गई और 33 लाख 23 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

Coronavirus in India COVID-19 Total cases nears 60,000 over 3,000 fresh  cases | बीते 24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा कोरोना के सामने आए नए मामले,  संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब

ICMR के मुताबिक, 7 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 6 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

India Coronavirus Cases And Death Latest Updates 27 August 2020 | देश में पिछले  24 घंटों में आए रिकॉर्ड 75 हजार नए मामले, अबतक 60 हजार लोगों की मौत

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.69% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 8 September 2020

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने MSME लोन गारंटी योजना के बारे में ट्वीट कर बतया आप भी जाने
Next: नोएडा पुलिस : लापरवाही बरतने पर दारोगा को किया गया सस्पेंड जाने क्या है मामला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.