Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में स्कूलों को खोलने की तैयारी 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा को कुछ शर्तों के खोल सकेंगे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी में स्कूलों को खोलने की तैयारी 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा को कुछ शर्तों के खोल सकेंगे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
indian-schools-

यूपी में लॉकडाउन को पूरी तरह से खत्म करने के बाद अनलॉक-4.0 के तहत अब स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी है. 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र कुछ शर्तों के साथ स्कूल जा सकेंगे.

केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे. बता दें कि गृह मंत्रालय ने 21 सितंबर से शर्तों के साथ कुछ उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति दी है. इसके तहत सिर्फ 9-12 के छात्रों को शिक्षक से सलाह लेने के लिए स्वेच्छा से जाने की अनुमति है. हालांकि, इसके लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति होनी चाहिए.

कोरोना: भारत में सीबीएसई ने सिलेबस घटाया, इस देश ने साल के अंत तक स्कूलों  को किया बंद - BBC Hindi

केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक ही योगी सरकार अब 21 सितंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में है. स्कूलों में 21 सितंबर के बाद सिर्फ 9-12 कक्षा के छात्रों को शिक्षक से सलाह लेने के लिए स्वेच्छा से जाने की अनुमति है. इसके लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति होनी चाहिए, जबकि 50 फीसदी शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को स्कूलों में जाने की अनुमति दी गई है. बीमार कार्मिकों एवं गर्भवती महिला शिक्षकों-कर्मचारियों के स्‍कूल-कॉलज जाने पर पूर्व की तरह ही प्रतिबंध लागू रहेगा.

FactCheck 21 सितंबर से स्कूल खुलने का दावा है फर्जी, केवल इन शर्तों पर स्कूल  जा सकेंगे बच्चे - The News Postmortem

इसके अलावा शिक्षक स्कूलों से ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर सकेंगे. इस दौरान यदि कुछ छात्र चाहें तो वहां बैठकर भी पढ़ सकते हैं. छात्र और शिक्षक आपस में किसी भी तरह की कोई शेयरिंग नहीं कर सकेंगे. मसलन टीचर और शिक्षकों के बीच नोटबुक, पेन और पेंसिल आदि की शेयरिंग नहीं होगी. कमरे में एसी का टेम्परेचर भी 24 से 30 डिग्री के बीच ही रहेगा. स्कूलों में प्रार्थनाएं, खेलकूद आदि कार्यक्रम नहीं होंगे. स्कूलों कालेजों में स्वीमिंग पूल आदि भी बंद रहेंगे. सभी शिक्षण संस्थानों को हेल्पलाइन नंबर वह स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के नंबर भी प्रदर्शित करने होगें. छात्रों व शिक्षकों के थूकने पर सख्त पाबंदी होगी.

लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर- UP में इस दिन से स्‍कूल और कॉलेज खोलने का ऐलान, जानिए क्या होंगे नियम

कंटेनमेंट जोन में जो कार्मिक या छात्र रह रहे होंगे, उन्हें स्कूल या कॉलेज आने की अनुमति नहीं है. सभी संस्थानों में एक आइसोलेशन रूम भी बनाना होगा जहां जरूरत पड़ने पर संभावित मरीज को रखा जा सके. स्कूलकॉलेजों को मास्क, सेनेटाइजर आदि का भी पर्याप्त इंतजाम करना होगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों को अभी करना होगा लंबा इंतजार जाने क्या है वजह
Next: सांसद संजय राउत के खिलाफ वाराणसी के सिगरा थाने में दी गई तहरीर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.