Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार वासियों से तेजस्वी यादव 9 बजे रात 9 मिनट घर की लाइट ऑफ कर लालटेन या मोमबत्ती जलने की अपील की
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार वासियों से तेजस्वी यादव 9 बजे रात 9 मिनट घर की लाइट ऑफ कर लालटेन या मोमबत्ती जलने की अपील की

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
tejaswi-yadav-sixteen_nine

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी के मुद्दे पर एक बार फिर से सरकार को घेरा है. चुनावी मौसम में तेजस्वी ने इसको मुद्दा बनाते हुए लोगों से अपील की है

कि बेरोजगारी और सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के खिलाफ राज्यवासी बुधवार यानी 9 सितम्बर को 9 बजे रात में 9 मिनट तक के लिए घर का लाइट ऑफ कर एक दीया, लालटेन या मोमबत्ती जलाएं. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार की रात 9 बजे फेसबुक लाइव में यह संदेश दिया.

तेजस्वी यादव की अपील, रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइट बंद कर जलाएं लालटेन.

तेजस्वी ने कहा कि बेरोजगारी के खिलाफ यह राजद का आंदोलन नहीं है. यह आंदोलन बेरोजगार युवक और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने शुरू किया है, जिसका मेरी पार्टी यानी राजद भरपूर समर्थन करता है. तेजस्वी ने कहा कि राजद आपसे बेराजगारों के हाथ में हाथ मिलाकर 9 मिनट के लिए तय समय पर मोमबत्ती या लालटेन जलाने की अपील करता है. मैं भी खुद इस मुद्दे पर अपनी मां राबड़ी देवी के साथ तय समय पर अपनी छत पर लालटेन लेकर खड़ा रहूंगा.

तेजस्वी यादव की बिहार के लोगों से अपील- आज रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइट बंद कर  लालटेन जलाएं | patna - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट-ब्रेकिंग ...

तेजस्वी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कहा कि अगर राजद को इस बार बिहार में सरकार बनाने का मौका मिलता है तो किसी भी जाति-धर्म का कोई भी काबिल युवक बेरोजगार नहीं रहेगा. इसके लिए मेरी पार्टी विशेषज्ञों की मदद से रोडमैप बना रही है. तेजस्वी ने दावा किया है कि जल्द ही हम बेरोजगारी के मुद्दे पर रोडमैप के साथ युवकों के सामने आयेंगे. पार्टी ने इसके लिए पहले से ही बेराजगार युवकों के निबंधन के लिए वेबसाइट और टोलफ्री नम्बर जारी कर दिया है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार युवा प्रदेश है. हम युवाओं के साथ खड़े हैं, लेकिन बिहार का सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सांसद संजय राउत के खिलाफ वाराणसी के सिगरा थाने में दी गई तहरीर
Next: कानपुर : खाद्य विभाग की टीम ने अवैध हुक्का बार पर की छापेमारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.