Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कासगंज में हुआ एक सड़क हादसा तीन लोगों की मौत पांच लोग गंभीर रूप से घायल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कासगंज में हुआ एक सड़क हादसा तीन लोगों की मौत पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

कासगंज जनपद में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए. फिलहाल, घायलों को कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मामला सोरों थाना क्षेत्र में आगरा-बरेली हाइवे का है.

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में नगरिया के पास दो कारों, बीएमडब्लू और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 घायल घायल हो गए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए. आस-पास के लोगों ने आवाज सुनी तो उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना स्थल पर क्रेन से कारों को हटाने का काम जारी है.

स्विफ्ट डिजायर कार में सवार तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 2 घायल हैं. वहीं, बीएमडब्लू कार में सवार 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दो की हालत गंभीर है जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार में सवार लोग फोरोजबाद जिले के शिकोहाबाद के आदर्श नगर के रहने वाले हैं और ये रामपुर जा रहे थे. सामने से बरेली की तरफ़ से बीएमडब्लू सवार लोग बदायूं के रहने वाले हैं और उझानी से गुजरात जा रहे थे.

Car accident in kasganj left 3 dead and 5 injured ANN

स्विफ्ट कार में सवार दिनेश, उनकी पत्नी निशा और बेटे बाबू की मौत हो गई जबकि जग्गू और शिवी घायल हैं. जबकि बीएमडब्लू कार में सवार जुबैर, शोहिल और बाबू घायल हुए हैं. बताया जाता है कि इस एक्सीडेंट का कारण दोनो कारों की तेज स्पीड रही. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार चुनाव के पहले राजनीति हलचल हुई तेज रामविलास पासवान ने किया भावुक ट्वीट
Next: पति संग पूल में रोमांटिक हुई सनी लियोनी देखे तस्वीरें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.