Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार बड़ी खबर : सीएम नीतीश कुमार से NDA में सीट बंटवारे को लेकर जेपी नड्डा करेंगे चर्चा
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

बिहार बड़ी खबर : सीएम नीतीश कुमार से NDA में सीट बंटवारे को लेकर जेपी नड्डा करेंगे चर्चा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के दौरे पर हैं. एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर आज जेपी नड्डा जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से चर्चा करेंगे. चिराग पासवान के बागी तेवरों पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है. इस मुलाकात में डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद रहेंगे.

लंबे समय से एनडीए के घटक दल जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रहे कोल्ड वार के बीच एनडीए के शीर्ष नेताओं की इस बैठक को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल, एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार एनडीए में अधिक सीट के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स का सहारा ले रहे हैं. वहीं सीएम नीतीश कुमार को भी वो लगातार टारगेट कर रहे हैं.

bihar me kya hoga nda aur mahagathbandhan ka seat sharing ka formula:bihar  vidhansabha chunav 2020 what will be the formula for seat sharing in nda

एक दिन पहले जेपी नड्डा ने बिहार बीजेपी कार्यालय में चुनाव संचालन समिति की बैठक की. बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार की दोपहर पटना पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित अन्य नेताओं के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया.

Bihar : जेडीयू और बीजेपी की महत्त्वपूर्ण बैठक शनिवार को, NDA में ALL IS  WELL? | patna - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग  न्यूज़ इन हिंदी

नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी चुनाव संचालन समिति में पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस के अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार बीजेपी प्रमुख जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित अन्य केंद्रीय और राज्य मंत्रियों ने भी भाग लिया.

BJP President J P Nadda to discuss seat pact with Nitish Kumar in Bihar

बीजेपी सोशल मीडिया सेल के संयोजक मनन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को दरभंगा और मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वह मुजफ्फरपुर में लीची किसानों और पद्मश्री किसान चाची के साथ बैठक करने के अलावा दरभंगा में मखाना और मछली उत्पादकों सहित कई लोगों के साथ बातचीत करेंगे.

Post navigation

Previous: शारदीय नवरात्र से पहले UP हो गड्ढा मुक्त : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next: रेल मंत्रालय ने आज से शुरू की 80 नई स्पेशल ट्रेनें जाने क्या हैं नए नियम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.