Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लड़कों के साथ कई सालों से बना रही थी अवैध संबंध,पति को पता चलने पर रची ये साज़िश…
  • क्राइम
  • देश

लड़कों के साथ कई सालों से बना रही थी अवैध संबंध,पति को पता चलने पर रची ये साज़िश…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191020_16677

पुलिस ने आशिक हुसैन की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी नूरी को गिरफ्तार किया है।नूरी के कई लड़कों से अवैध संबंध थे,जिसका आशिक हुसैन विरोध करता था।15 अक्टूबर को नूरी ने अपने पति को खाने में नशीला पदार्थ डालकर खिलाकर उसे बेहोश कर दिया।जिसके नूरी ने पति को चारपाई से बांधकर ईंट से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि हत्या को दुर्घटना में तब्दील करने के पूरे प्रयास हुए,लेकिन इस वाकए की चश्मदीद गवाह नूरी की 15 साल की बेटी ने सारा राज खोल कर रख दिया।मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुक्तापुर मजरा बरौना का है।आशिक हुसैन की शादी वर्ष 2014 में नूरी नाम की युवती के साथ हुई थी।

नूरी के चाल-चलन को देखते हुए शादी के कुछ ही दिनों के बाद आशिक हुसैन ने उसे घर में निकाल दिया।15 साल तक नूरी,पति से दूर अपने मायके में रही।हाल ही में पति से माफी मांगकर और दोबारा गलती ना दोहराने की बात कह वह वापस अपने ससुराल पहुंची थी,लेकिन अपनी आदतों से मजबूर नूरी ने जब फिर अपना वही पुराना रुख अख्तियार किया तो उसके पति ने इस बार उसका जमकर विरोध किया।जिसके बाद नूरी ने अपने पति को खाने में नशीला पदार्थ डालकर खिलाकर उसे बेहोश कर दिया।

नूरी ने बेहोशी की हालत में पति को चारपाई से बांधकर ईंट से मार मारकर उसकी हत्या कर दी।हालांकि इस कत्ल को छिपाने की बहुत कोशिश की गय।लेकिन इस वाकए की चश्मदीद गवाह नूरी की 15 साल की बेटी ने सारा राज खोल कर रख दिया।पुलिस को बताया कि रात में विवाद के बाद मां ने पिता के सिर पर ईंट मार दी थी,जिससे उनकी मौत हो गई।फिर शव को घर के बाहर फेंक दिया।

पुलिस की मानें तो नूरी की बेटी ने बताया कि उसकी मां मोहल्ले के लड़कों से अवैध संबंधों में संलिप्त थी।उसकी बेटी ने बताया कि उसकी मां उसके नाना के खाने में नशीला पदार्थ डालकर उन्हें बेहोश कर देती थी और फिर मोहल्ले के लड़कों के साथ अपने ही घर में अवैध संबंध बनाती थी।हालांकि एक बार उसके नाना ने उसकी मां को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसके बाद बेतहाशा उसकी पिटाई की,जिसके बाद नूरी ने दोबारा से अपने पति आशिक हुसैन के पास वापस जाने का फैसला किया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मर्दों ने प्रसूता के शव को कंधा देने से किया इनकार,महिलाएं शव खटिया पर लेकर पहुँची श्मशान घाट…
Next: लड़की स्कूल से लौटकर बाथरूम में नहा रही थी, तभी पड़ी नज़र रोशनदान से आती हुई रोशनी पर,फिर…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.