Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व नौसैनिक मदन शर्मा ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करी
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पूर्व नौसैनिक मदन शर्मा ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
shiv-sena-workers-arrested-for-assaulting-retired-navy-officer-in-mumbai-3

मुंबई में कथित शिवसैनिकों की गुंडागर्दी का शिकार हुए पूर्व नौसैनिक मदन शर्मा ने कहा कि इससे पहले कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था और बिगड़े यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए. मदन शर्मा ने खुद पर हुए हमले के मामले में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे जी से कानून व्यवस्था नहीं संभल रहा तो वो इस्तीफा दे दें.

मदन शर्मा ने कहा कि मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील करता हूं कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था और बिगड़े इससे पहले राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाये.

नौसेना के पूर्व अधिकारी से मारपीट मामला: 6 शिवसैनिकों को मिली जमानत, धरने  पर बैठी बेटी | Maharashtra BJP leaders and daughter Madan Sharma retired  Navy officer beaten by Shiv Sena |

मदन शर्मा ने कहा जो व्यवहार मेरे साथ किया गया वो बहुत दुख भरा है. मेरी उम्र देखकर उन्हें पीछे हट जाना चाहिये था. ये उनके संस्कार दिखाता है. थोड़े से पैसे के लिये किसी से ऐसा काम नहीं कराना चाहिये. उन्होंने आगे कहा कि यंग जनरेशन को बोल रहा हूं कि जो तुम्हें यहां लाया है उससे कहो हमें रोज़गार दे, ये काम न कराए.

नौसेना के पूर्व अधिकारी से मारपीट मामला: 6 शिवसैनिकों को मिली जमानत, धरने  पर बैठी बेटी | Maharashtra BJP leaders and daughter Madan Sharma retired  Navy officer beaten by Shiv Sena |

मदन शर्मा ने कहा कि हमला करने वाले शिवसेना पार्टी के लोग थे वो जनता के प्रतिनिधि ऐसा नहीं करते. उन्होंने कहा कि मुंबई में 45 साल हो गए, मुंबई हमारी है हम मुंबईकर हैं.. हमे किसी बात का डर नहीं है लेकिन ये चीज़े सुधरनी चाहिये. उन्होंने कहा कि मुझे बस परिवार की सेफ्टी को लेकर चिंता है, मेरे परिवार को कुछ भी होता है तो मैं उद्धव ठाकरे को ज़िम्मेदार ठहराऊंगा.

Former Naval officer Madan Sharma demanded President's rule in Maharashtra ANN

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हुई बातचीत को लेकर मदन शर्मा ने कहा कि उन्होंने मेरे साथ हुए हादसे की निंदा की और दुख जताया. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने उनसे हर संभव मदद की बात कही है और कहा है कि आप चिंता न करें मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात करूंगा.मदन शर्मा ने कहा कि 1 साल पहले मुंबई ऐसी नहीं थी, जैसी अभी है. मैंने 45 साल में मुंबई को ऐसा नहीं देखा. पुलिस और मिलिट्री वाले कसम खाते हैं कि उनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं होता. मैं सिर्फ एक सैनिक हूं.

नौसेना के पूर्व अधिकारी से मारपीट मामला: 6 शिवसैनिकों को मिली जमानत, धरने  पर बैठी बेटी | Maharashtra BJP leaders and daughter Madan Sharma retired  Navy officer beaten by Shiv Sena |

पूर्व नौसैनिक ने कहा कि डर मुझे उस दिन भी नहीं लगा था. जिन लोगों ने ये किया, उन्हें छोड़ दिया गया ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. ये दर्शाता है कि यहां कानून व्यवस्था कितनी खराब है. मुंबई को पूरे भारत से आये लोगों ने अपने खून पसीने से सींचा है. उनके बेट सनी ने भी न्याय की मांग की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता को आज एक बजे करेंगे संबोधित
Next: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का आज नई दिल्ली के एम्स में हुआ निधन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.