Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कुछ दिन मुंबई में बिताने के बाद अब चली मनाली की ओर
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कुछ दिन मुंबई में बिताने के बाद अब चली मनाली की ओर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Prabhatkhabar_2020-09_edc26dbb-e156-4181-a2da-e67f2d1e8f81_kangana

एक्ट्रेस कंगना रनौत लगभग 5 दिन मुंबई में बिताने के बाद आज मनाली के लिए रवाना हो गई हैं. उनके साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल और उनका एक सहयोगी भी साथ रहा हैं. मुंबई से निकलने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल से बीएमसी विवाद में न्याय दिलाने की अपील की. उन्होंने मुंबई से जाने के दौरान कहा कि वह मुंबई से जाने पर उन्हें दुख हो रहा है. इस दौरान उन्हें आतंकित किया गया.

कंगना रनौत ने ट्वीट पर लिखा भारी दिल के साथ मुंबई से जा रही हूं, जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियाँ पड़ीं, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा, कहना होगा कि यह पीओके के बराबर ही था इसी के साथ कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर लोकतंत्र के चीरहरण का भी आरोप लगाया.

Kangana Ranaut का ऑफिस ढहाए जाने के बाद सामने आया हिमाचल के CM का रिएक्शन

उन्होंने ट्वीट में लिखा जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमज़ोर समझ कर, बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं कंगना रनौत मुंबई से निकल गई हैं. वह अपनी बहन रंगोली चंदेल और एक सहयोगी के साथ 9 सितंबर को मुंबई आईं थीं. उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत को मुंबई आने की चुनौतीदी थी.

इससे पहले संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी. लेकिन कंगना ने उनकी धमकी का जवाब देने के लिए मुंबई आने की चुनौती दी थी. इस बीच कंगना रनौत की गैरमौजूदगी में बीएमसी ने उनके ऑफिस में हुए कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया था. बीएमसी ने कंगना को मुंबई पहुंचने पर होम क्वारंटीन के नियमों छूट दी थी. कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मुंबई में नियम है कि बाहर से आने वाले प्रत्येक शख्स को 14 दिनों के लिए क्वांरटीन में रहना होता है.

Kangana Ranaut leave mumbai comapre with pok once again says maharashtre Govt democracy down

एक अधिकारी ने बताया था कि बीएमसी ने कंगना को 14 दिनों के होम क्वारंटीन के नियमों से छूट दी है. राज्य से बाहर से आने वाले लोगों को नियमानुसार होम क्वारंटीन में रहना होता है. कंगना रनौत ने होम क्वांरटीन के नियम से छूट की मांग करते हुए ऑनलाइन आवेदन किया था क्योंकि वह मुंबई में एक छोटी जर्नी पर आई हैं. बीएमसी ने अधिकारी ने बताया कि कंगना यहा एक हफ्ते से भी कम वक्त के लिए रहने आईं थी. इसलिए उन्हें अल्पकालिक आगंतुक की श्रेणी के तहत छूट दी गई है.

Post navigation

Previous: अभिनेता वरुण धवन ने नताशा के साथ की फोटो खूब हो रही वायरल
Next: आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र जाने प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.