Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दी बड़ी मात हराया 24 रनों से : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दी बड़ी मात हराया 24 रनों से : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर कर ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड का 232 रनों का आसान लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पाई. अब सबकी निगाहें फाइनल मैच पर हैं.

इंग्लैंड के 232 रनों का टार्गेट चेस करने उतरी कंगारू टीम 48.4 ओवरों में 207 रनों पर ही सिमट गई. टीम को पहला झटका 9 रनों के स्कोर पर ही डेविड वॉर्नर के रूप में लग गया था. तीन विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया के विकटों की झड़ी लग गई और 49वें ओवर में टीम सिर्फ 207 रनों पर ऑल आउट हो गई.

इस जीत के लिए इंग्लैंड के बॉलर्स की तारीफ की जा रही है. इस मैच में क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और कुरन ने 3-3 विकेट चटकाए जबकि राशिद ने एक सफलता हासिल की. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली. कंगारू टीम के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.

ENG vs AUS 2nd ODI: England beat Australia by 24 runs series equal to one

वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 231 रन पर ही रोक दिया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. सातवें ओवर तक इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जैसन रॉय पविलियन लौट चुके थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बिहार पहुंची दो दिवसीय दौरे पर चुनाव आयोग की टीम
Next: नोएडा में तैनात सब इंस्पेक्टर ने प्लाज्मा डोनेट कर की बड़ी मदद मरीज की बचाई जान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.