Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो दिन के लिए बंद रखने का लिया फैसला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो दिन के लिए बंद रखने का लिया फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. रविवार को जिले में कोरोना के 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

इस बीच जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर ने आज व 15 सितंबर को अदालत को बंद रखने का आदेश दिया है. इन दो दिनों में कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी मामलों की ही सुनवाई होगी.

इन दो दिनों में अदालत में किसी प्रकार का दाखिला यहां तक कि ई- फाइलिंग का काम भी नहीं होगा. आज और कल न्यायिक व प्रशासनिक कार्य भी नही होगा. दरअसल, जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं. कोरोना वायरस न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों को अपनी चपेट में ना ले, इसी वजह से अदालत को बंद रखने का फैसला किया गया.

प्रयागराज जिले में रविवार को 338 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इन मामलों के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,317 हो गई है. जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ. ऋषि सहाय ने ये जानकारी दी है. उन्होंने कहा रविवार को कोरोना से दो व्यक्तियों की मौत हुई है. अब तक प्रयागराज में कोरोना वायरस से 207 लोगों की मौत हो चुकी है.

Allahabad High Court to be closed for two days due to Coronavirus in Prayagraj

उन्होंने बताया कि रविवार को 35 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई. अब तक 3,716 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. डॉ.सहाय ने बताया कि रविवार को 337 लोगों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी की. अब तक जिले में कुल 6,723 संक्रमित होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नोएडा में तैनात सब इंस्पेक्टर ने प्लाज्मा डोनेट कर की बड़ी मदद मरीज की बचाई जान
Next: राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने बिना नाम लिए जाने किस पर साधा निशाना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.