Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह पर सरकारी जमीन हड़पने का लगा आरोप : जम्मू कश्मीर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह पर सरकारी जमीन हड़पने का लगा आरोप : जम्मू कश्मीर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
CBI-2

सरकारी जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के जम्मू के कठुआ में स्थित दो निवास स्थानों पर मंगलवार तड़के सीबीआई ने छापेमारी की. इस छापेमारी में सीबीआई की दो अलग-अलग टीमों ने चौधरी लाल सिंह के घर पर दबिश दी.

जम्मू में सीबीआई के प्रवक्ता के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे सीबीआई के अधिकारी तीन वाहनों में चौधरी लाल सिंह के राजबाग और कठुआ स्थित उनके दो बंगलो पर पहुंचे और वहां जांच शुरू की. गौरतलब है कि 25 जून को सीबीआई ने चौधरी लाल सिंह के एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोपों में प्राथमिक जांच शुरू की थी.

प्राथमिक जांच में सीबीआई ने चौधरी लाल सिंह के आर बी एजुकेशनल ट्रस्ट कठुआ समेत जम्मू कश्मीर सरकार के कुछ राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को भी जांच के दायरे में लाया है. प्राथमिक जांच में कहा गया है कि जमीन हड़पने को लेकर कुछ फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किए गए थे.

गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए चौधरी लाल सिंह को पीडीपी बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था और उन्होंने 2018 में कठुआ के ही रसाना में एक नाबालिग लड़की से हुए बलात्कार के मामले में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फर्जी तरीके से निकाले 6 लाख आये वापस राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में : अयोध्या
Next: POK का फुल फॉर्म ना बता पाने पर टीवी अभिनेत्री अरशी खान हुई ट्रोल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.