Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार चुनाव अपडेट : पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने तनातनी के चलते बुलाई बैठक
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार चुनाव अपडेट : पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने तनातनी के चलते बुलाई बैठक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अहम घटक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU और चिराग पासवान की LJP के बीच तनातनी की खबरों के बीच लोजपा की एक अहम बैठक दिल्ली में होने जा रही है. इसमें बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी और आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा. इस मीटिंग में पार्टी के सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है. पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने यह बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

बता दें कि बीते 7 सितंबर को एलजेपी बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक में 143 विधानसभा सीटों पर तैयारी करने की बात कही गई थी. सदस्यों की तरफ़ से हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने की बात हुई थी. इसके साथ ही संसदीय बोर्ड के सदस्यों की तरफ़ से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में जाने पर नुक़सान होने की बात कही गई थी. ऐसे में लगभग एक हफ़्ते बाद हो रही सांसदों की बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में रामविलास पासवान और पाशुपति कुमार पारस अस्पताल में होने के चलते शामिल नहीं होंगे. वहीं, स्वास्थ्य लाभ ले रहे महबूब अली कैसर वीडियो कांफ़्रेंसिंग के ज़रिए जुड़ सकते हैं. मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, सांसद चंदन सिंह और वीणा देवी के अलावा दो पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और काली प्रसाद पांडे भी शामिल होंगे.

बता दें कि 13 सितंबर को चिराग़ ने पीएम को पत्र लिखकर अपनी पार्टी और संसदीय बोर्ड की भावना से अवगत कराया है. इस पत्र में चिराग़ ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में जाने पर नुक़सान होने की उस बात का ज़िक्र किया है जिसे संसदीय बोर्ड के सदस्यों ने उठाया था.
इस बैठक को लेकर पार्टी को यह भी उम्मीद है कि एनडीए गठबंधन के दो प्रमुख दलों-जेडीयू और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक के समय तक स्पष्टता आ जाएगी. लोजपा के सूत्रों ने बताया कि राज्य में पार्टी (लोजपा) की स्थिति को कमजोर करने का कोई भी प्रयास जेडीयू के खिलाफ जाएगा.

बता दें कि लोजपा खास तौर पर जेडीयू के साथ जीतन राम मांझी के रूप में दलित नेता के तौर पर जोड़ने को लेकर भी पसोपेश में है. हालांकि सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजग गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी.

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के बाद सब्जी के साथ अब दाल की कीमतों में धीरे-धीरे उछाल
Next: काठमांडू सहित ब‍िहार के कई इलाकों में लगे भूकंप के झटके

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.