Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चली ताबड़तोड़ गोलियां मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चली ताबड़तोड़ गोलियां मचा हड़कंप

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
up_police_4999255_835x547-m

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या कर दिए जाने की खबर आ रही है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस वारदात को कई बाइकों पर आए तकरीबन छह बदमाशों ने अंजाम दिया है. ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गया. इस बीच वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गए. खुलेआम हुई गोलीबारी की इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पूरा महकमा अचानक से एक्टिव हो गया है और बदमाशों का पता लगाने में जुट गया है.

यह वारदात भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना में हुई है. यहां अज्ञात अपराधियों ने मेडिकल संचालक की हत्या गोली मारकर कर दी. इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं.

मुज़फ्फर नगर Archives | Page 10 of 10 | 24CityNews

मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ सीओ भोपा भी पहुंचे हैं. पुलिस ने बताया कि इस वारदात में अपराधियों ने अनुज कर्णवाल पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना में सुशील कर्णवाल के बेटे अनुज कर्णवाल की दवा दुकान है. रात तकरीबन 9 बजे अनुज कर्णवाल अपने घर पर मौजूद थे. आसपास की कुछ दुकानें खुली हुई थीं, तभी बाइक सवार बदमाशों की टोली वहां पहुंची और अनुज के घर में घुस गई.

Encounter Between Police And Criminal - इस जिले में पुलिस और बदमाशों का हुआ  आमना-सामना तो दिखा ऐसा नजारा, ताबड़तोड़ चली गोलियां | Patrika News

बदमाशों ने तमंचे से अनुज पर फायर कर दिया. बदमाशों के इस हमले में अनुज को 2 गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. अनुज पर हमला करने के बाद बदमाशों ने हवा में तमंचा लहराते हुए बाइक पर सवार हुए और मौके से फरार हो गए. बताया जाता है कि बदमाशों ने अनुज पर हमला करने से पहले बाजार में कई राउंड फायर किए थे, जिससे बाजार में दहशत फैल गई थी.

Post navigation

Previous: अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट के संतो ने शुरू किया यज्ञ और कहा चंपत राय हो बाहर
Next: SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर बदल गया ATM से पैसा निकालने का तरीका यहां जाने नया नियम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.