Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस नेता दलसिंगार यादव का 85 वर्ष की उम्र में कोरोना से हुआ निधन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस नेता दलसिंगार यादव का 85 वर्ष की उम्र में कोरोना से हुआ निधन

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दलसिंगार यादव का गुरुवार को निधन हो गया. वे कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था. पूर्व मंत्री के निधन की जानकारी मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई. उनके आवास पर भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया. पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव सगड़ी तहसील के ईश्वरपुर गांव के मूल निवासी थे.

यादव बीते कई दशकों से नगर के रैदोपुर कॉलोनी में रहते थे. वे कुशल राजनेता समाजसेवी और मिलनसार व्यक्ति थे. हमेशा उन्होंने दलित पिछड़े एवं कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए कार्य किया. पूर्व मंत्री पहली बार वर्ष 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से विधायक चुने गये थे. वर्ष 1970 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. वर्ष 1980 में दोबारा गोपालपुर से विधायक चुने गये. वर्ष 1981 से 1982 तक वीपी सिंह सरकार में पीडब्ल्यूडी उपमंत्री थे.

वर्ष 1985 से 1988 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे. वर्ष 1991 में तीसरी बार विधायक बने थे. 85 वर्षीय पूर्व मंत्री की नौ सितम्बर तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद वो एक निजी डॉक्टर के पास पहुेचे थे, जहां डॉक्टर ने उनकी कोरोना जांच की. 11 सितम्बर को उनकी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी, जिसके बाद उन्हे राजकीय मेडिकल कॉलेज में चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था.

यहां हालत में सुधार होता न देखकर उन्हें लखनऊ के सरदार पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गुरुवार को मौत हो गई. उनकी मौत की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. मोहल्ले के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से जनपद ही नहीं प्रदेश को जो क्षति हुई है, उसे पूरा कर पाना निकट भविष्य में संभव नहीं है.

Post navigation

Previous: SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर बदल गया ATM से पैसा निकालने का तरीका यहां जाने नया नियम
Next: कंगना रनौत ने की सोशल मीडिया पर अपने टूटे ऑफिस की तस्वीर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.