Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजधानी लखनऊ से फर्जी शिक्षक का मामला आया सामने फर्जी टीचरों से कर रहा था वसूली
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजधानी लखनऊ से फर्जी शिक्षक का मामला आया सामने फर्जी टीचरों से कर रहा था वसूली

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
IMG_20200703_181435

यूपी में फर्जी शिक्षकों की तैनाती का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में एसटीएफ ने मानव संपदा पोर्टल से फर्जी शिक्षकों की जानकारी निकालकर कर उनसे वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने इनके पास से 60 हजार रुपए भी बरामद किए है. इस गिरोह का मास्टरमाइंड यदुनंदन यादव खुद भी फर्जी शिक्षक है और बाराबंकी के स्कूल में प्रमोद कुमार सिंह के फर्जी नाम से नौकरी कर रहा था.

आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि सूबे के कई सरकारी स्कूलों में फर्ज़ी और दूसरों की मार्कशीट व सर्टिफिकेट से नौकरी करने वालों की सूचना मिल रही थी. जिसको देखते हुए ऐसे मामलों की जांच में एएसपी सत्यसेन यादव की टीम को लगाया था. इस टीम को जानकारी मिली कि मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला यदुनंदन यादव बाराबंकी के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में प्रमोद सिंह के नाम से नौकरी कर रहा है.

मैनपुरी: 74 फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त होने से हड़कंप, वेतन की भी होगी  रिकवरी | mainpuri - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग  ...

एसटीएफ ने गुप्त जांच शुरू की तो पता चला कि ये फर्ज़ी शिक्षक यदुनंदन मानव संपदा पोर्टल से फर्ज़ी शिक्षकों को तलाशता है और उन्हें मानव संपदा अधिकारी बन कर फोन करता है और भेद खोलने का डर दिखाकर वसूली करता है. इस काम में यदुनंदन का भाई सत्यपाल भी उसकी मदद करता है. सोमवार को दोनों भाईयों ने एक फर्ज़ी शिक्षक प्रमोद कुमार यादव को वसूली के लिए बुलाया था. विभूतिखंड में वेव मॉल के सामने एसटीएफ ने तीनों को धर दबोचा. आरोपियों से साठ हजार रुपये और फर्ज़ी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

लखनऊ: फर्जी अध्यापकों से वसूली कर रहा था दूसरे की मार्कशीट पर नौकरी करने वाला टीचर, तीन अरेस्ट

आईजी एसटीएफ ने बताया कि यदुनंदन ख़ुद फर्ज़ी शिक्षक था, इसलिए मानव संपदा पर पड़ी जानकारियों से फर्ज़ी शिक्षकों को आसानी से पहचान लेता था और उनसे वसूली शुरू कर देता था. यदुनंदन का भाई कभी यदुनन्दन का चपरासी और कभी ड्राइर बनकर शिकार को झांसे में लेता था.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इन 25 हस्तियों संग करेंगे बैठक
Next: अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर खूब हो रही वायरल दिखा बेबी बंप

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.