Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1_2

पिछले 24 घंटे से पूर्वी तराई और मध्य यूपी में जारी बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटे तक जारी रह सकता है. इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई जिलों में भारी बारिश का फिर से अलर्ट जारी किया है.

जिन जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वे हैं – ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, भदोही, चंदौली, वाराणसी, महाराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर. इन सभी जिलों में जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है. मौसम विभाग ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भी इसकी सूचना भेज दी है.

UP Weather Alert: लखनऊ-कानपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,  वज्रपात का भी खतरा | UP Weather Alert Rain and thundershowers very likely  to occur in these places - Hindi

बता दें कि बिहार और नेपाल से सटे जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश जारी है. इसका असर लखनऊ और उसके आसपास के जिलों तक देखने को मिल रहा है. पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम खुला है. बारिश नहीं हो रही है लेकिन पूर्वी, तराई और मध्य यूपी के जिले में लगातार बारिश जारी है. लखनऊ में बीती देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है.

UP Weather Alert: अगले 24 घंटे तक यूपी के इन जिलों में जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटे तक बारिश का यह क्रम जारी रहेगा. 25 सितंबर यानी शुक्रवार को इसमें थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है. लगातार जारी बारिश और हवाओं के बीच तापमान में भी बहुत गिरावट आ गई है. इलाकों में बारिश जारी है. उन इलाकों में तापमान में 5-10 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है. सर्दी की शुरुआत का एहसास लोगों को हो रहा है.

Post navigation

Previous: इन राज्यों में राशन पोर्टिबिलिटी सुविधा के लिए लगेंगे चार्ज जाने यहाँ
Next: काशी की बिटिया शिवांगी सिंह ने रचा इतिहास बनीं राफेल की पहली महिला फाइटर पायलट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.