Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मसूरी :पटरी व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव आकर पिया फिनायल,हालत मौत से भी भत्तर
  • क्राइम
  • देश

मसूरी :पटरी व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव आकर पिया फिनायल,हालत मौत से भी भत्तर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
sucide
sucide
मसूरी: पटरी व्यापारियों के साथ पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा अभद्रता करने का मामला शांत नहीं हो रहा है।इसे लेकर पालिका कर्मचारियों द्वारा पूरे शहर की व्यवस्था ठप कर दी है।वहीं दूसरी ओर एक पटरी व्यापारी अंकुर सैनी द्वारा फेसबुक पर लाइव आकर पालिका अध्यक्ष की सीट और कई फर्जीवाड़े का खुलासा करने की बात करते हुए फिनायल पी लिया गया है।जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर हालत में अंकुर सैनी को सिविल अस्पताल लाया गया।जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।मामले के पता चलने के बाद अंकुर सैनी की मां की भी हालत बिगड़ गई है।उन्हें भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस घटना के बाद पटरी व्यापारियों में खासा आक्रोश है।पटरी व्यापारी अपनी मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं,लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता उनकी मांगों को मानने के बजाय नगरपालिका में कार्य बहिष्कार कराने और धरना प्रदर्शन की धमकी दे रहे हैं।अंकुर सैनी के भाई सौरभ सैनी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया है और कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि माल रोड पर पट्टी लगाने के बजाय जहर खा कर मर जाओ।

नगर पालिका परिषद मसूरी पालिका अध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता को लेकर कार्य बहिष्कार कर रही है।आज नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ मसूरी के विभिन्न संगठन रैली के माध्यम से एसडीएम कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।कार्यबहिष्कार से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है।शहर में चारों गदगी फैल गई है।

Post navigation

Previous: 70 फीट गहरे कुएं में गिरा था ड्राइवर, दो दिन बाद निकला जिंदा
Next: राजस्थान में बसपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं का मुंह काला कर पहनाई जूते की माला,चेतावनी…

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.