Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ड्रग्स मामले में दीपिका मीडिया को चकमा देकर NCB ऑफिस पहुंची
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ड्रग्स मामले में दीपिका मीडिया को चकमा देकर NCB ऑफिस पहुंची

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिस पहुंच गई हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण अपने घर से एनसीबी ऑफिस नहीं पहुंची है. वह आधी रात को ही अपने घर से निकलकर किसी नजदीकी होटल में रूकी हुईं थी. दीपिका पादुकोण ने मीडिया से बचने के लिए ऐसा किया. उनके घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था.

मीडिया के सवालों और घेराबंदी से बचने के लिए दीपिका पादुकोण ने सुनियोजित तरीके से एक योजना बनाई और मीडिया को चकमा दिया. कहा जा रहा है कि वह आधी रात को अपने घर से किसी 5 सितारा होटल में रहने चली गई थीं. उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह भी मौजूद रहें. वह एनसीबी ऑफिस के नजदीक किसी होटल में रुके थे. वह वहां अपने वकीलों से मिले और उनसे सलाह-मशविरा किया. दीपिका पादुकोण को सुबह 10 बजे तक एनसीबी ऑफिस पहुंचना था. लेकिन वह यहां तय वक्त से दस मिनट पहले ही पहुंच चुकी हैं.

Drug Case: NCB Will Interrogate Deepika Padukone, Sara Ali Khan And  Shraddha Kapoor In The Drugs Case Today | ड्रग्स मामले में आज बड़ा दिन,  दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा

दीपिका पादुकोण ने घर से बाहर निकलने के लिए मुंबई पुलिस से कोई मदद नहीं ली है. दीपिका पादुकोण ने होटल में आज सुबह ब्रेकफास्ट किया था और यह ब्लैक कॉफी पी थी. वहीं, सुबह के वक्त के दीपिका पादुकोण के घर बाहर पुलिस की दो गाड़ियां खड़ी थीं, जिसमें से एक गाड़ी पहले ही निकल गई थी. इसके बाद मीडिया को शक हुआ की दीपिका पादुकोण अपने घर में नहीं है, वह कहीं और से एनसीबी ऑफिस जाएंगी.

SSR death case: मीडिया से बचकर भागे सुपरस्टार रणवीर और दीपिका

सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण और करिश्मा को आज आमने सामने बैठाकर एनसीबी पूछताछ करेगी. सूत्रों के मुताबिक करिश्मा ने 2017 की व्हाट्सएप चैट की बात कबूल की है, लेकिन खुद ड्रग्स की बात पर मुकर गई कहा मैं सिर्फ सिगरेट पीती हूँ. उन्होंने बताया कि दीपिका हेल्थ को लेकर बहुत सजग है उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली.

सैमुअल एल जैक्सन डिज्नी + के लिए नई श्रृंखला में निक फ्यूरी खेलने के लिए -  NewsinHindi

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के साथ करिश्मा करीब 8 साल से जुड़ी हैं, जबकि करीब 9 साल से क्वान में काम कर रही हैं. इसलिए एनसीबी दीपिका और करिश्मा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है. करिश्मा क्वान कंपनी की मैनेजर हैं.

Post navigation

Previous: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
Next: ड्रग को लेकर राखी सावंत बोली स्लिम रहने के लिए एक्टर्स लेते हैं ड्रग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.