Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हैदराबाद की टीम को लगा बड़ा झटका आज नहीं खेलेगा मैच स्टार बल्लेबाज
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हैदराबाद की टीम को लगा बड़ा झटका आज नहीं खेलेगा मैच स्टार बल्लेबाज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. आईपीएल 13 में हैदराबाद और कोलकाता दोनों ही टीमों को अपना शुरुआती मैच गंवाना पड़ा है. हैदराबाद की टीम को केकेआर के खिलाफ मैच में राहत मिलती नहीं दिख रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो टीम के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन शनिवार को खेले जाने वाले मैच से बाहर ही रहेंगे.

हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर पहले मैच में केन विलियमसन को नहीं खिलाने की वजह से निशाने पर आ गए थे. लेकिन वार्नर ने बाद में जानकारी दी कि केन चोट की वजह से पहले मैच में नहीं खेले हैं. वार्नर ने साथ ही विलियमसन की चोट के गंभीर नहीं होने का दावा किया था. लेकिन हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन की फिटनेस को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है.

बैंगलोर के तूफानी बल्लेबाज या हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी….रोचक होगा आज का  मुकाबला – khabreelal

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है केन विलियमसन का केकेआर के खिलाफ मैच से बाहर रहना पूरी तरह से तय है. ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि केन विलियमसन आगे होने वाले एक या दो मैच भी नहीं खेलेंगे.

IPL 2020 UAE, Ambati Rayudu Set To Miss One More Match For CSK | IPL 2020:  अंबाती रायडू हुए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानी और ज्यादा बढ़ी

केन विलियमसन के नहीं रहने की वजह से हैदराबाद का मीडिल ऑर्डर बेहद कमजोर दिखाई देता है. टीम के पास नंबर तीन के बाद कोई भी अनुभवी बल्लेबाज नहीं है. रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के खिलाफ बेयरस्टो के आउट होते ही टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी. ऐसे में शनिवार को होने वाले मैच में भी हैदराबाद के टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने पर मीडिल ऑर्डर से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती.

IPL 2020: हैदराबाद की टीम को लगा झटका, आज का मैच नहीं खेलेगा स्टार बल्लेबाज  - ABP News - No.1 Hindi Digital News Channel of Bundelkhand | बुन्देलखण्ड  न्यूज़

वहीं केकेआर की टीम का आगाज भी खराब रहा है. केकेआर को मुंबई इंडियंस ने 49 रन से करारी मात दी. केकेआर की टीम में हालांकि की बदलाव की संभावना नहीं है क्योंकि टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने मोर्गन और कमिंस का बचाव किया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्रग को लेकर राखी सावंत बोली स्लिम रहने के लिए एक्टर्स लेते हैं ड्रग
Next: देश में कोरोना का कहर जारी मरीजों की संख्या 59 लाख के पार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.