Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चुनाव एलान होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

चुनाव एलान होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
nitish-2_1601044477

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ऐलान कर दिया है कि इस बार वे सात निश्चय पार्ट-2 लेकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार बनते ही अगले पांच सालों में 7 नए प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। नीतीश ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में हमने जनता से सात निश्चय का वादा किया था और इस बार फिर 7 नए प्लान पर काम शुरू करेंगे। सात निश्चय पार्ट-1 के ज्यादा काम पूरे हो गए हैं। कोरोना की वजह से थोड़ी देर हुई लेकिन अगले कुछ महीनों के अंदर सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे।

1-युवा शक्ति बिहार की प्रगति : 

नीतीश ने कहा कि युवाओं को नौकरी मिल सके इसके लिए उन्हें ट्रेंड करेंगे। कौशल विकास योजना पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ेंगे। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनाएंगे। स्किल एवं उद्यमिता के लिए एक नया विभाग भी बनाएंगे। उद्यमिता के लिए इस बार हर किसी की मदद की जाएगी।

2-सशक्त महिला सक्षम महिला : 

महिलाओं को उद्यमिता की विशेष सहायता देंगे। इसमें 10 लाख तक की मदद दी जाएगी। इस बार इंटर पास लड़कियों को 25 हजार और स्नातक पास छात्राओं को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। पहले यह राशि क्रमशः 10 हजार और 25 हजार थी। क्षेत्रीय प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

नीतीश ने किया महागठबंधन के उम्मीदवारों का ऐलान, प्रत्याशि‍यों में 14 फीसदी  मुसलमान - nitish kumar announces candidates of jdu rjd congress grand  alliance for bihar polls - AajTak

3-हर खेत में सिंचाई के लिए पानी : 

नीतीश ने कहा कि बिहार में हर घर तक नल का जल और हर गली तक पक्की नाली पहुंच गई है। इसके बाद अगली बार अगर हम सत्ता में आए तो हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएंगे।

4-स्वच्छ गांव समृद्ध गांव : 

हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाएंगे। ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन का इंतजाम होगा। इस काम की मॉनिटरिंग भी करेंगे और कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान

5-स्वच्छ शहर विकसित शहर : 

शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास बनाएंगे। हर शहर में वृद्धों के लिए आश्रय स्थल बनाएंगे। सभी घाटों पर विद्युत शव दाह गृह से युक्त मोक्षधाम होगा।

6 -सुलभ संपर्कता : 

हर शहर तक पहुंचने के लिए चौड़ी सड़कें होगी। हर शहर में बायपास का निर्माण होगा। जहां एनएच की जरूरत होगी वहां उसकी व्यवस्था कराएंगे।

7-सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा :

इस निश्चय के तहत मनुष्यों के अलावा पशुओं की भी चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था होगी। गांव तक इलाज की आधुनिक सुविधा पहुंच सके इसकी व्यवस्था करेंगे।चिराग पासवान पर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि कोई साफ जवाब नहीं दिया। बस इतना कहा वे इस पर कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहते। ये सब बातें भाजपा वाले देख लेंगे। मांझी के बारे में कहा कि उन्हें भी मेरे कहने पर नहीं बीजेपी के कहने पर एनडीए में शामिल किया गया है। पिछले चुनाव में हम बीजेपी के साथ नहीं थे। लेकिन, एनडीए में एक दल था जो अब नहीं है। एक नया दल आ गया है।

नीतीश कुमार का एलान, सत्ता में वापसी पर लायेंगे 7 निश्चय -2, जानिए क्या है  इसमें | सांध्य प्रवक्ता खबर

यह पूछे जाने पर कि क्या इस बार जदयू और एनडीए का घोषणा पत्र अलग अलग होगा, नीतीश ने कहा कि हो सकता है। लेकिन, मेरे मन में जो बात थी वो मैंने बता दी। आप सभी जानते हैं पिछली बार जो मैंने वादे किये थे उन्हें पूरा किया। आज मैं जो बोल रहा हूं अगर सत्ता में दोबारा आया तो इन्हें भी पूरा करूंगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोशल मीडि‍या बनेगा चुनाव का ‘वर्चुअल’ अखाड़ा, राजनीति‍क पार्ट‍ियां खेलेंगी ‘डि‍जिटल ताकत’ से :-
Next: बीजेपी विधायक आखिरकार उत्तराखंड पुलिस के सामने हुए पेश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.