Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार : विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद CM,डिप्टी CM, समेत 31 नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार : विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद CM,डिप्टी CM, समेत 31 नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1601016938_pic-765x510

भारतीय चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है. चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है.

इधर, तारीखों के ऐलान के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, राज्यपाल फागू चौहान समेत 31 नेताओं की सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है. 31 लोगों की इस लिस्ट में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश भी शामिल हैं.

बिहार सरकार के गृह विभाग की विशेष शाखा ने पत्र जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है. जारी पत्र के अनुसार बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस और एएसएल प्रोटेक्टी लेवल की सुरक्षा दी गई है. जबकि पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी को जेड प्लस लेवल की सुरक्षा दी गई है.

इधर, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत 7 लोगों को जेड लेवल की सुरक्षा दी गई है. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को वाई प्लस लेवल की सुरक्षा मुहैया कराई गई है.

इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव समेत 16 लोगों को वाई लेवल की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अनिल कुमार को एक्स लेवल की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. हालांकि, मरणोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की सिक्युरिटी वापस ली गई. बिहार : विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद CM,डिप्टी CM, समेत 31 नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे देवरिया का दौरा
Next: सोने में 224 रुपए और चांदी में 620 रुपए की बढ़ती रकम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.