Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख 24 घंटे में आये 80 हजार नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख 24 घंटे में आये 80 हजार नए मामले

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
corona1

दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में 88,600 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1124 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 92,043 मरीज ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख 90 हजार हो गई है. इनमें से 94,503 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 56 हजार हो गई और 49 लाख 41 हजार लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

Coronavirus india updates: coronavirus india report covid-19 updates cases  of 20 september 2020 Sunday - Coronavirus India LIVE Updates: बिहार में  कोविड-19 के 1,555 नये मामले; एक दिन में रिकॉर्ड 1.76 लाख

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है.देश में 26 सितंबर तक कोरोना के कुल 7 करोड़ 12 लाख 57 हजार सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. इनमें से 9 लाख 87 हजार 861 नमूनों की जांच कल की गई.

देश में ही बनेंगी कोरोना टेस्ट किट! 31 मई से हर दिन एक लाख टेस्ट करेगी  सरकार, जानिए क्या है सरकार की योजना - Jansatta

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 16% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 82% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

coronavirus tracker lockdown 60 day live update in india today covid 19  cases in statewise bihar jharkhand madhya pradesh maharashtra delhi uttar  pradesh and know all latest breaking 23 may 2020 |

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 13 लाख मामले और 34 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं.

कोरोना से जिंदगी सामान्य होने के बाद भी वर्क फ्रॉम होम करते रहेंगे 10 लाख  IT कर्मचारी - Jansatta

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

Post navigation

Previous: मुख्तार अंसारी को जेल से न छोड़ने पर सीएम योगी को गयी जान से मारने की धमकी यूपी 112 पर आया मैसेज :-
Next: उमा भारती कोरोना की चपेट में वंदे मातरम कुंज में खुद को किया क्वॉरंटीन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.