Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट नहीं होने के लिए अफरीदी ने पीएम मोदी ठहराया दोषी
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट नहीं होने के लिए अफरीदी ने पीएम मोदी ठहराया दोषी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
as-long-as-narendra-modi-has-power-in-india-relations-with-pak-cannot-improve-afridi_329723

भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों की वजह से दोनों देशों के बीच पिछले कई सालों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारत सरकार की इजाजत के बिना पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए तैयार नहीं है.

इसी बात को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है. अफरीदी का कहना है कि नरेंद्र मोदी के पीएम रहते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट नहीं खेला जा सकता.

अफरीदी ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए कभी इंकार नहीं किया है. अफरीदी का कहना है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट फिर से शुरू हो. लेकिन अफरीदी ने यह भी माना है कि तनाव के माहौल में ऐसा होता संभव नहीं दिख रहा है.

अफरीदी ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज के लिए तैयार है. पाकिस्तान पूरी तरह से भारत के साथ क्रिकेट संबंधों को बहाल करना चाहता है. लेकिन पीए मोदी के सत्ता में रहते हुए दोनों देशों के बीच सीरीज नहीं खेली जाएगी

Till Modi is in power we will not get any response from India Shahid Afridi  on India Pakistan relationship - जब तक मोदी सत्ता में हैं, भारत-पाकिस्तान  के संबंध नहीं सुधर सकते:

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आर्थिक फायदे के लिए लंबे समय से बीसीसीआई से क्रिकेट सीरीज खेलने की अपील कर रहा है. पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी कई मौकों पर बीसीसीआई से ट्वेंटी सीरीज या वनडे सीरीज खेलने की अपील कर चुके हैं.

लेकिन एहसान मनी का कहना है कि भारत का पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का कोई इरादा नहीं है.अफरीदी की बात करें तो यह पहला मौका नहीं है जब पूर्व कप्तान ने भारत के पीएम को लेकर विवादित बयान दिया है. अफरीदी हाल ही में कश्मीर को लेकर आपत्तिजनक बयान देने की वजह से भारतीय क्रिकेटर्स के निशाने पर आए थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Next: बड़ी खबर : प्रियंका गांधी जुटी महिला क्रांति महासम्मेलन की तैयारी में

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.