Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ताजपोशी : हेमंत सोरेन आज संभालेंगे झारखंड के की गद्दी का भार :-
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ताजपोशी : हेमंत सोरेन आज संभालेंगे झारखंड के की गद्दी का भार :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

झामुमो नेता हेमंत सोरेन रविवार (29 दिसंबर) को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ झामुमो के प्रो. स्टीफन मरांडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। 44 वर्षीय हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इसके पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Hemantsoren | झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन की  सरकार ने लिया यह पहला बड़ा फैसला - Hemant Soren

राज्य में सरकार गठन के बीच शनिवार (28 दिसंबर) को राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के रांची पहुंचते ही प्रदेश के नेताओं ने उनसे पेंच वाले मुद्दों को जल्दी से जल्दी सुलझाने का आग्रह किया। खासकर कांग्रेस कोटे से रविवार (29 दिसंबर) को मंत्री की शपथ लेने वाले नेता के नाम तय करने के लिए कहा। प्रदेश कांग्रेस के तीन नेताओं रामेश्वर उरांव,आलमगीर आलम और राजेंद्र सिंह के बीच इसे लेकर होड़ थी। आरपीएन सिंह चार बजे हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे।

Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड के 11वें मुख्‍यमंत्री बने हेमंत सोरेन,  पीएम मोदी ने दी बधाई

साधा सियासी संतुलन, आज पहली कैबिनेट करेंगे|
हेमंत सरकार में स्टीफन मरांडी और रामेश्वर उरांव को उपमुख्यमंत्री बनाकर सियासी संतुलन साधा गया है। हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की आदिवासी राजनीति के विरासत के प्रतीक हैं। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक रविवार (29 दिसंबर) की शाम करेंगे। पहली बैठक में विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर के नाम की अनुशंसा होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आर आर बी ऍन टी पी सी एग्ज़ाम 2020 : रेलवे एनटीपीसी भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक एक्टिवेट, ऐसे करे चैक स्टेटस :-
Next: बिहार में इन नियमों के साथ मंगलवार से सरकारी व प्राइवेट बसों का परिचालन होना अनिवार्य है :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.