अफ्रीकी देश घाना के अशांति क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 8 किशोर फुटबॉल खिलाड़यिों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए है| स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है|

पुलिस मोटर ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट विभाग के कमांडर एडमंड न्यामेके ने मीडिया को बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगो को अस्पताल ले जाया गया है |

बताया गया कि हादसा उस समय हुआ जब 12-15 वर्ष की आयु के फुटबॉल खिलाड़ी अशांति क्षेत्र के अफ्रचो से वापस लौट रहे थे| दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है|
