Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जीमेल को बना सकते हैं आईफोन का डिफॉल्ट ईमेल ऐप जानें तरीका:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जीमेल को बना सकते हैं आईफोन का डिफॉल्ट ईमेल ऐप जानें तरीका:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
snartphone_app

आईफोन का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 14 (iOS 14) कई नई सुविधाओं से लैस है. इसमें एक खास फीचर जोड़ा गया है. अगर आप चाहें, तो इसमें डिफॉल्ट ईमेल क्लाइंट को बदल सकते हैं. आईफोन यूजर इस सुविधा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. बहुत सारे यूजर को हो सकता है कि आईफोन के डिफॉल्ट ईमेल की जगह जीमेल का इस्तेमाल करना उन्हें ज्यादा आसान लगता हो. अगर अपने आईफोन पर ऐपल मेल की जगह जीमेल को डिफॉल्ट मेल के रूप में सेट करना चाहते हैं, तो यह अब आसान है| आइए जानते हैं कैसे जीमेल को डिफॉल्ट मेल की तरह सेट किया जा सकता है|

How To Open Two Gmail Access On Android Smartphone - एक फोन पर दो जीमेल  एक्सेस करें, ऑफिस की मेल भी ओपन होगी | Patrika News

ऐसे करें सेट

आईफोन और आईपैड पर मौजूद डिफॉल्ट मेल ऐप कैजुअल यूजर के लिए पर्याप्त है, लेकिन यह उन यूजर्स के लिए नहीं है, जिन्हें दिन में बहुत सारे ईमेल को हैंडल करना पड़ता है| आईफोन पर डिफॉल्ट ईमेल में स्मार्ट फोल्डर फीचर नहीं है, जबकि यही फीचर मैकओएस (MacOS) मेल ऐप पर उपलब्ध है| वैसे जीमेल ऐप में आपको बहुत सारे स्मार्ट फीचर मिल जाएंगे, जो फिलहाल आईफोन के डिफॉल्ट मेल एप में नहीं है. मगर जब आप जीमेल को डिफॉल्ट मेल को रूप में सेट कर लेते हैं, तो जैसे ही आईफोन ईमेल आईडी पर क्लिक करेंगे, जीमेल ऐप ओपन जाएगा|

आईफोन पर किसी ईमेल एड्रेस को ब्लॉक करें (Block an Email Address on iPhone)

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका आईफोन (iPhone) आईओएस 14 (iOS 14) से अपडेट हो गया है. अगर नहीं हुआ है, तो अपडेट करने के लिए Settings > General > Software Update पर जाएं| इसके बाद आईओएस 14 (iOS 14) अपडेट को इंस्टॉल कर लें| अब जीमेल ऐप को अपडेट करने के लिए App Store > Gmail > update पर क्लिक करें|

Google rolling out Meet integration on Gmail for Android- एंड्रॉइड यूजर्स  के लिए Gmail पर रोलआउट हुआ गूगल मीट फीचर

1. अब आईफोन पर जीमेल ऐप को डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट करने के लिए आईफोन (iPhone)पर सेटिंग्स ऐप लॉन्च करें| फिर जीमेल (Gmail) को खोजने के लिए नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और उस पर टैप करें| |

2. यहां पर अब डिफॉल्ट मेल ऐप के विकल्प ढूंढें और उस पर टैप करें|

How to use cc bcc in Email on iphone,ipad, and mac in Hindi - iPhone, iPad  और Mac से E-mail भेजते वक्त कैसे करें Cc और Bcc का यूज

 

3. डिफॉल्ट मेल ऐप में आपको जीमेल का ऑप्शन मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना होगा|

इस तरह आईफोन पर जीमेल को डिफॉल्ट मेल के रूप में सेट कर सकते हैं. जैसा कि आप देख भी सकते हैं अब ऐपल (Apple) ने अपने डिफॉल्ट एप्लिकेशन को बदलना काफी आसान बना दिया है|

Post navigation

Previous: बदलने वाले हैं ATM से पैसे निकालने के नियम, लॉकडाउन में बढ़े बैंकिंग फ्रॉड के मामले बिना OTP के बिना नहीं निकाल सकेंगे रुपए :
Next: आधार कार्ड से जुड़ी हर परेशानी चंद सेकंड्‍स में होगी दूर, UIDAI ने शुरू की खास सुविधा:

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.