Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डीजल की कीमत में फिर कटौती पेट्रोल के भाव में नहीं कोई बदलाव
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

डीजल की कीमत में फिर कटौती पेट्रोल के भाव में नहीं कोई बदलाव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
petrol-diesel-rate-today-1571360900_6323337_835x547-m

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. इस बीच, सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को एक बार फिर डीजल के दाम में 8 पैसे की कटौती की है. हालांकि, पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आपको यहां बता दें कि लगातार पांचवां दिन है, जब डीजल की कीमतें घटी हैं.

इन पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 65 पैसे प्रति लीटर तक घट गया है. इस महीने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की कीमत में 2.90 रुपये लीटर से ज्यादा की गिरावट आई है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. बाजार के जानकार बताते हैं कि डीजल के दाम घटने से मालभाड़ा कम होता है जिससे वस्तुओं की कीमतों में नरमी आती है और उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिलती है.

डीजल के भाव में फिर कटौती, पेट्रोल पर राहत नहीं, ये है नई रेट लिस्ट - crude  oil petrol diesel price check latest rate list tutk - AajTak

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल घटकर क्रमश: 70.63 रुपये, 74.15 रुपये, 77.04 रुपये और 76.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. हालांकि, चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमतें बिना किसी बदलाव के क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं.

Petrol and diesel prices on 19 February 2020 | आज पेट्रोल-डीजल के दाम  स्थिर, कीमत में कोई बदलाव नहीं

बीते सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के दिसंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में 0.47 फीसदी की नरमी के साथ 42.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट के नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 40.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना काल में भारत-बांग्लादेश के बीच शिखर बैठक होने की संभावना
Next: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के मामले बढ़ते देख लगाए प्रतिबंध

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.