Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया कोरोना के आंकड़े छुपाने का आरोप
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया कोरोना के आंकड़े छुपाने का आरोप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

अमेरिकी चुनाव की शुरुआत हो गई है और अब प्रचार अपने अंतिम चरण में है. बुधवार को अमेरिकी चुनाव की पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई, जहां डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन में तीखी बहस हुई. इस दौरान कोरोना संकट को लेकर जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी ड्यूटी में फेल हुए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि भारत, चीन और रूस जैसे देश अपने यहां का सही आंकड़ा नहीं दे रहे हैं. आप नहीं कह सकते हैं कि वहां पर कितने लोग मरे और कितने कोरोना की चपेट में आए, उनके आंकड़े सही नहीं हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप कई बार अमेरिका की तुलना भारत से टेस्टिंग के मसले पर करते आए हैं. ट्रंप इससे पहले भारत में कोरोना से हो रही मौत, टेस्टिंग की संख्या को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं.

Trump-Biden Debate 2020: अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड  ट्रंप और बाइडन के बीच डिबेट हुई. Presidential debate on Tuesday between Donald  Trump and Biden.

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया कि कोरोना वायरस चीन की वजह से आया, अगर चीन सबको सही तरीके से सबकुछ बता देता तो कोरोना फैलता ही नहीं.

"The President has no plan," says Joe Biden on President Trump's handling of the Covid-19 pandemic. "He hasn't laid out anything." #Debates2020 https://t.co/duhpLzG7zQ pic.twitter.com/MxDLnrU1Fg

— CNN (@CNN) September 30, 2020

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर जो बिडेन सरकार में होते तो सिर्फ दो लाख नहीं बल्कि दस लाख से अधिक लोग मर जाते. हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द वैक्सीन बनाई जाए. गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना संकट इस वक्त चुनाव का सबसे बड़ा मसला है, विरोधियों का आरोप है कि डोनाल्ड ट्रंप इस महामारी को सही से संभाल नहीं पाए.

जो बिडेन की ओर से डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप पर अर्थव्यवस्था को बंद करने का आरोप लगाया गया, साथ ही वैक्सीन को लेकर झूठी दलीलें देने का आरोप लगाया गया.

अमेरिकी चुनाव की पहली डिबेट

आपको बता दें कि अमेरिकी चुनाव की ये पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट है. पहली डिबेट में सुप्रीम कोर्ट, डोनाल्ड ट्रंप के रिकॉर्ड और सुप्रीम कोर्ट के मसले पर चर्चा हुई. इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए.

दोनों उम्मीदवार कई मसलों पर एक दूसरे भिड़े भी, डोनाल्ड ट्रंप ने जो बिडेन पर आरोप लगाया कि उनके पास कोई प्लान नहीं है और आपके आने से कुछ होगा नहीं. और मैं चार साल के लिए राष्ट्रपति बना हूं और आगे भी मैं ही रहूंगा. दूसरी ओर जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के गलत बयानों, डॉक्टरों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में NDA की बैठक होगी आज
Next: आई पी एल 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, दिल्ली को 15 रन से हराया:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.