Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोविड-19 रिकवरी रेट बढ़ाने के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 रिकवरी रेट बढ़ाने के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
29_09_2020-yogi_40_20810501

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

सभी कोविड अस्पतालों में दवा और ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश के साथ ही उन्होंने लखनऊ और कानपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चिंता व्यक्त की। सीएम योगी ने दोनों जिलों में कोरोना रिकवरी दर बढ़ाने को कहा है।

कमाई पर असर: कोविड-19 से 65% लोगों की कमाई पर पड़ा असर, 56% ने लिया  मोरेटोरियम : सर्वे | ET Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में टीम 11 के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए तेजी से जांच कराने और सर्विलांस सिस्टम मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग और सर्विलांस व्यवस्था जितनी मजबूत होगी, कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में उतनी अधिक सफलता मिलेगी।

Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19  updates cases of 29 september 2020 Tuesday - Coronavirus India Updates:  गुजरात में कोविड-19 के 1,381 नये मरीज आये सामने, 1,383 मरीज स्वस्थ ...

केजीएमयू को स्वास्थ्य विभाग के अस्पताल और एसजीपीजीआइ को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों के वर्चुअल आइसीयू से जोड़ने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि इससे गंभीर रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

Corona recovery rate reaches close to 50 percent in Uttar Pradesh 1759  people have been infection free so far| उत्तर प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट  50% के करीब पहुंचा, अब तक 1759

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक कोरोना की कोई कारगर दवा या वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती, तब तक सावधानी व बचाव ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही ओपीडी सुविधा काफी उपयोगी सिद्ध हो रही है।

coronavirus Recovery Rate in uttar pradesh is Over 60 percent | Corona  Update: उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट 60% के पार, सैंपल टेस्टिंग के लिए रखा  नया टारगेट | Hindi News, यूपी एवं ...

इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे लोग घर पर रहते हुए चिकित्सीय परामर्श ले सकें। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद कर पुलिस ने दो लोग को किया गिरफ्तार
Next: भारत ने मालदीव को उपलब्ध कराया डोर्नियर विमान, समुद्री आतंकवादियों पर रख सकेगा यह ड्रोन नजर:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.