Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हाथरस गैंगरेप मामले में लोगो ने सोशल मीडिया के जरिए गुस्से का किया इजहार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस गैंगरेप मामले में लोगो ने सोशल मीडिया के जरिए गुस्से का किया इजहार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. वह पिछले दो हफ्ते से जिंदगी की जंग लड़ रही थी.

उसकी मौत ने एक बार फिर से देश में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों में एक बार फिर से आरोपियों के लिए गुस्सा देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाई जा रही है. बात करें ट्विटर की तो यहां #Hathras को लेकर कई तरह के ट्रेंड देखे जा सकते हैं.

#HathrasCase ट्विटर पर काफी घंटों से इस्तेमाल किया जा रहा है. पिछली रात से अब तक इस ट्रेंड पर काफी ट्वीट हो चुके हैं. लोग पीड़िता के पक्ष में आवाज उठा रहे हैं. कई लोगों ने एक बार फिर निर्भया के दोषियों की तरह यहां भी फांसी की मांग कर डाली है. वहीं, कुछ लोग पीड़िता के साथ हुई दरिंदगी का भी जिक्र कर रहे हैं.

Hathras Gangrape Case is trending on social media government constitue SIT

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में लोगों का आवाज उठाने का भी तरीका बदला है. एक वक्त था जब दिल्ली में निर्भया के साथ बलात्कार हुआ तो लोग सड़कों पर उतर आए थे. हजारों -लाखों लोगों ने देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किए थे. लेकिन पिछले कुछ सालों मे सड़क कम सोशल क्रांति ज्यादा हो रही है. इस बार भी लोगों में गुस्सा तो है लेकिन लग रहा है कि वे सड़क पर नहीं सोशल मीडिया के जरिए ही अपने गुस्से को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं.

उधर, इस मामले में योगी सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है. चौतरफा हमले झेल रही सरकार ने अब केस की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है. सीएम योगी आदित्याथ ने गृह सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की कमेटी गठित की है.

बॉलीवुड से भी उठी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग, सितारों ने  कहा- रूह कंपा देने वाली हो सजा

इस कमेटी में गृह सचिव भगवान स्वरूप, डीआईजी चंद्रप्रकाश और सेनानायक पीएसी आगरा पूनम होंगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाने के निर्देश दिए हैं. कमेटी को जल्द से जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस की भूमिक पर भी सवाल उठे हैं.

Post navigation

Previous: भारत ने मालदीव को उपलब्ध कराया डोर्नियर विमान, समुद्री आतंकवादियों पर रख सकेगा यह ड्रोन नजर:-
Next: अक्टूबर के महीने में होने जा रही कई वेब सीरीज रिलीज यहाँ देखे सभी की लिस्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.