Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला:दीपिका, सारा, श्रद्धा और रकुलप्रीत के बैंक खातों की जांच होगी; नारकोटिक्स ब्यूरो 7 मेल एक्टर्स से भी पूछताछ करेगा:
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला:दीपिका, सारा, श्रद्धा और रकुलप्रीत के बैंक खातों की जांच होगी; नारकोटिक्स ब्यूरो 7 मेल एक्टर्स से भी पूछताछ करेगा:

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

ऍन सी बी पता लगाने की कोशिश करेगा कि ड्रग्स खरीदने के लिए एक्ट्रेस ने कोई ट्रांजैक्शन किया है या नहीं
ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोड्यूसर और एक्टर से पूछताछ के लिए ऍन सी बी को हरी झंडी मिल चुकी है

बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला : दीपिका, सारा, रकुलप्रीत और श्रद्धा के बैंक  खातों की भी होगी जांच - LiveKhattaMeetha

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऍन सी बी अब दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह के बैंक खातों से हुए लेन-देन की जांच करेगा। इन एक्ट्रेस से ऍन सी बी के अधिकारी ड्रग्स से जुड़ी वॉट्सऐप चैट के बारे में कई घंटे की पूछताछ कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इन्होंने ड्रग्स खरीदने के लिए कोई ट्रांजैक्शन किया या नहीं।

ड्रग्स मामला: एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली ख़ान, रकुल  प्रीत को पूछताछ के लिए बुलाया

बताया जा रहा है कि चारों एक्ट्रेस के पिछले 3 साल में क्रेडिट कार्ड्स से किए गए पेमेंट्स की जांच की गई है। ऍन सी बी के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोड्यूसर और 7 बड़े एक्टर से भी पूछताछ के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। इस मामले में अब तक हुई पूछताछ में जो नाम सामने आए हैं, उनसे सवाल करने के लिए ऍन सी बी चीफ ने परमिशन दे दी है।

ड्रग्स केस में फंसे सितारे: NCB ने दीपिका, सारा, श्रद्धा समेत 7 को भेजा  समन; इस

दीपिका ने ड्रग्स चैट की बात कबूली थी
ऍन सी बी ने शनिवार को दीपिका पादुकोण से साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से ड्रग्स चैट की बात कबूल की थी, हालांकि ड्रग्स लेने से इनकार किया था। बताया जा रहा है कि सारा और श्रद्धा ने पूछताछ में कहा था कि सुशांत ड्रग्स लेते थे। इनसे पहले रकुलप्रीत सिंह ने रिया से ड्रग्स के बारे में चैट करना कबूल किया था।

दीपिका, सारा, श्रद्धा और रकुलप्रीत के बैंक खातों की जांच होगी; नारकोटिक्स  ब्यूरो 7 मेल एक्टर्स से भी पूछताछ करेगा - newsduniya24.in

रिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा, कुक दीपेश सावंत और ड्रग पैडलर बासित परिहार की जमानत पर भी फैसला आ सकता है। इन सभी की अर्जियां लोअर कोर्ट्स से 2-2 बार खारिज हो चुकी हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान:मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग, बिहार के साथ 10 नवंबर को ही नतीजे आएंगे; 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होंगे:-
Next: मलबे में दबकर 3 की मौत, 3 को बचाया गया, 3 की तलाश जारी; 30 साल पुरानी इमारत में मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.