Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फेक न्यूज़ का खुलासा क्या दीपिका पादुकोण ने ड्रग मामले में पूछताछ के लिए जाते समय किसानों के समर्थन में लिखे नारे वाली टी-शर्ट पहनी? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई:
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

फेक न्यूज़ का खुलासा क्या दीपिका पादुकोण ने ड्रग मामले में पूछताछ के लिए जाते समय किसानों के समर्थन में लिखे नारे वाली टी-शर्ट पहनी? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई:

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
fake-real-horizontal-2_1601318298

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में दीपिका काले रंग की टी-शर्ट पहने दिख रही हैं। टी-शर्ट पर लिखा है – I Stand With India Farmers.

Fact Check: Did Deepika Padukone wear a T-shirt with slogans written in  support of the farmers while going for questioning in the drug case? Know  the truth of viral photo | क्या

हाल ही में केंद्र सरकार ने खेती से जुड़े 2 बिल पास किए हैं। जिनका देश के कुछ हिस्सों में विरोध हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने इसी किसान आंदोलन के समर्थन में ये टी-शर्ट पहनी है। कई यूजर्स का तो दावा यहां तक है कि दीपिका ने ड्रग मामले में चल रही पूछताछ के लिए जाते समय ये टी-शर्ट पहनी।

क्या दीपिका पादुकोण ने ड्रग मामले में पूछताछ के लिए जाते समय किसानों के  समर्थन में लिखे नारे वाली टी-शर्ट पहनी? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई ...
किसी भी विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट पर हमें दीपिका की वह फोटो नहीं मिली। जिसमें उनकी टी-शर्ट परI Stand With India Farmers. लिखा हो।
वायरल हो रही फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से Indian Express की वेबसाइट पर हमें 20 मार्च, 2018 की एक फोटो स्टोरी मिली। इसमें दीपिका पादुकोण के अलावा, प्रियंका चोपड़ा, फरहा खान, रणवीर सिंह समेत कई सेलिब्रिटी की स्पॉट फोटो हैं।

क्या दीपिका पादुकोण ने ड्रग मामले में पूछताछ के लिए जाते समय किसानों के  समर्थन में लिखे नारे वाली टी-शर्ट पहनी? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई ...

Indian Express की वेबसाइट पर 2 साल पुरानी इस स्टोरी में दीपिका कि वह फोटो भी है जो इस समय वायरल हो रही है। हालांकि, इस फोटो में दीपिका की टीशर्ट पर कुछ भी नहीं लिखा है। कैप्शन से पता चलता है कि ये दीपिका के मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते समय का फोटो है।

 

 

वायरल हो रही फोटो का 2 साल पुरानी फोटो से मिलान करने पर स्पष्ट हो रहा है कि दोनों एक ही हैं। पुरानी फोटो को एडिट करके उसपर I Stand With India Farmers. लिखा गया। चूंकि फोटो 2 साल पहले ही इंटरनेट पर आ चुकी है। इसलिए ये दावा भी झूठा है कि इसमें दीपिका ड्रग मामले की पूछताछ के लिए जाती दिख रही हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंची बैंक क्रेडिट ग्रोथ, आपकी जेब पर भी होगा इसका असर:-
Next: क्या अब स्कूल की किताबों पर भी जीएसटी लगाएगी मोदी सरकार? सोशल मीडिया वालों ने तो इसे दुनिया में पहला कदम बता दिया

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.