Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार के बीच भिड़े ट्रंप और बिडेन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार के बीच भिड़े ट्रंप और बिडेन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Presidential-Debate

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव की पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. जहां रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, जो बिडेन आमने-सामने आए. कुल डेढ़ घंटे तक हुई इस बहस में दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा, सुप्रीम कोर्ट से लेकर कोरोना की मुश्किल तक पर तीखी बहस हुई.

फॉक्स न्यूज़ के एंकर क्रिस वॉलेस के द्वारा करवाई गई इस बहस में कुल 6 टॉपिक पर चर्चा हुई. जिसमें सुप्रीम कोर्ट, कोरोना संकट, अमेरिका में हिंसा, चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप के रिकॉर्ड पर चर्चा हुई. बहस के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर पर्सनल अटैक भी किए. बहस के दौरान जो बिडेन ने जहां डोनाल्ड ट्रंप से कहा, ‘Shut up, Man’. तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि तुम में स्मार्ट जैसी कुछ बात नहीं है.

ट्रंप ने किया व्हाइट समर्थकों का सपोर्ट

अमेरिका में दंगों को लेकर हुई बहस पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने कोर वोटरों को संदेश दिया. ट्रंप ने हिंसा की निंदा की, लेकिन श्वेत नागरिकों के खिलाफ खुलकर कुछ नहीं कहा. साथ ही उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर जो बिगाड़ेगा उसपर तो एक्शन ही लिया जाएगा. जो बिडेन ने ट्रंप पर जानबूझकर अश्वेत नागरिकों को निशाने बनाए जाने का आरोप लगाया.

जो बिडेन ने कोरोना संकट पर ट्रंप को घेरा

कोरोना संकट पर डिबेट में दोनों नेताओं में जुबानी तीर चले. जो बिडेन की ओर से आरोप लगाया गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने शुरुआत में कोरोना को हल्के में लिया, जिसका खामियाजा दो लाख लोगों को अपनी जान गंवा कर भरना पड़ा. जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने चीन पर जितना आरोप लगाया, किसी ने नहीं लगाया. साथ ही उन्होंने भारत, रूस और चीन पर आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया, ट्रंप ने कहा कि इसी वजह से अमेरिका में केस अधिक लग रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट के मसले पर भी आरपार

दोनों नेताओं की डिबेट में सुप्रीम कोर्ट के मसले पर भी तीखी बहस हुई. हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ओर से जस्टिस एमी कोने बेनेट को नॉमिनेट किया गया है, जिसपर डेमोक्रेट्स ने आपत्ति जताई है. बहस में ट्रंप ने कहा कि वो चार साल के लिए चुने गए हैं और उनका वक्त जनवरी तक है ऐसे में उनका नॉमिनेशन पूरी तरह से सही है.

परिवार भी रहा डिबेट में साथ

आपको बता दें कि इस पूरी डिबेट के दौरान कई चीज़ें सुर्खियों में रहीं. ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब मेलानिया ट्रंप, इवांका ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप की दो अन्य बेटी एक साथ मंच पर दिखें. दूसरी ओर बिडेन का भी परिवार बहस के दौरान मौजूद रहा. अंत में ट्रंप ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जता दी और कह दिया कि अगर कई फर्जी वोट डाले गए तो मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगा.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में covid -19 के 1 हजार से ज्यादा मामले आये सामने
Next: केंद्र सरकार ने अनलॉक 5.0 के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.