Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस वजह के चलते भतीजे को बांध कर चाचा ने की हत्या
  • क्राइम
  • देश

इस वजह के चलते भतीजे को बांध कर चाचा ने की हत्या

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191025_34172

बुधवार को पारिवारिक रंजीश के चलते जिले के डबोक थाना क्षेत्र में काका एवं उसके साथियों ने भतीजे के हाथपांव बांधकर लात-मुक्कों व लठ से मारपीट कर हत्या कर दी।गुरूवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

टांकफलां मेगलों का वालरा डबोक निवासी देवीलाल(35)पुत्र गमेरा भील 23 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे पड़ोस में ही रहने वाले अपने काका रूपलाल पुत्र गणेश भील के घर गया था जहां पर किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया।इस पर काका रूपलाल और उसके सहयोगी पप्पूड़िया उर्फ पप्पू,गोपीलाल ने मिलकर देवीलाल के हाथ-पैर बांध दिये और निर्ममतापूर्वक उसकी लात-मुक्का वलठसे मारपीट का जिससे उसकी मौत हो गई।

शाम करीब छह बजे परिजनों को पता लगा तो इसकी सचना डबोक थाने पर दी।डबोक थानाधिकारी रविन्द्र प्रतापसिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे तब तक सभी आरोपी फरार हो गये।

मृतक के फूफा दरोली निवासी राजू पुत्र खेता भील की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके की कार्यवाही कर रूपलाल पुत्र गणेश भील व अन्य के खिलाफ भादसं की धारा 302 व 34 में मामला दर्ज किया गया।नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वकील हत्याकांड मामले में पिता बोले- मेरा तो सब कुछ बर्बाद हो गया, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
Next: दिवाली से पहले आतंकियों ने दिखाया तांडव,हमले में गई इतने लोगों की जान…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.