Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार कोरोना पॉजिटिव
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका से अब बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अब इसकी चपेट में आ गए हैं. शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. टेस्ट रिजल्ट आने के बाद दोनों को ही क्वारनटीन कर दिया गया है.

आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी शुक्रवार को ही कोरोना की चपेट में आई थीं. इसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा था कि होप हिक्स के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मैंने और मेलानिया ने भी टेस्ट करवाया है.

President Donald Trump and First Lady Melania Trump Coronavirus Positive

अब अगले 14 दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को क्वारनटीन ही रहना होगा, अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति के कोरोना की चपेट में आने की खबर तब आई है, जब सिर्फ एक महीने बाद ही वोटिंग होनी है.

Wishing my friend @POTUS @realDonaldTrump and @FLOTUS a quick recovery and good health. https://t.co/f3AOOHLpaQ

— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने जिस तरह के कोरोना वायरस को हैंडल किया, उसकी अमेरिका में काफी आलोचना की जा रही है. खुद डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे वक्त तक मास्क नहीं पहना था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. हालांकि, लंबे वक्त के बाद उन्होंने कहीं जगह मास्क पहना.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप करोना पॉजिटिव, इनसे हुए संक्रमित - Agniban

बीते दिन ही डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार बताया था. साथ ही जो बिडेन का मास्क पहनने पर मज़ाक उड़ाया था, जिसपर जो बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार किया था.

डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया कोरोना पॉजिटिव

अमेरिका इस वक्त कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में नंबर एक पर है, जहां 75 लाख से अधिक कोरोना के मामले हैं जबकि दो लाख से अधिक की मौत हो गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथरस कांड पीड़िता के पिता ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप
Next: एस बी आई के नाम पर ग्राहकों से हो रहा धोखा बैंक के कई एम्प्लोयी ने बताया खुद को कैसे इस धोके धड़ी से बचाये :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.