Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खिलाड़ियों को राहत, दूसरे शहर जाकर मैच खेलने से पहले क्वारेंटाइन नहीं होना होगा:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

खिलाड़ियों को राहत, दूसरे शहर जाकर मैच खेलने से पहले क्वारेंटाइन नहीं होना होगा:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

आईपीएल 2020 की शुरुआत के लिए अब मात्र तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है, लेकिन अभी तक इसका शेड्यूल घोषित नहीं किया गया है। अब आईपीएल टीमों के लिए क्वारेंटाइन नियम से जुड़ी राहत भरी खबर आई। ऐसा माना जा रहा था कि टीमों को आईपीएल मैचों के लिए अबू धाबी जाने पर क्वारेंटाइन होना होगा, लेकिन एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ई सी बी ने स्पष्ट किया कि टीमें बिना क्वारेंटाइन के सीधे दूसरे शहरों में जाकर मैच खेल पाएंगी।

IPL 2020: खिलाड़ियों को राहत, दूसरे शहर जाकर मैच खेलने से पहले क्वारेंटाइन  नहीं होना होगा - Khabarchi

आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबू धाबी में होना है। अभी तक ऐसी खबरें थी कि टीमों को अबू धाबी में पहुंचने पर क्वारेंटाइन अवधि से गुजरना होगा, इसे लेकर आईपीएल के आयोजक चिंतित थे, लेकिन चिंता के ये बादल मंगलवार रात को साफ हो गए। एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ( ई सी बी ) के सूत्रों ने ऐ ऍन आई को बताया कि हमने कोविड 19 संबंधित ऐसा प्रोटोकॉल बनाया है कि खिलाड़ी सीधे अपने होटल से स्टेडियम के लिए रवाना हो सकेंगे और स्टेडियम में मैच खेलने के बाद होटल लौट सकेंगे। ई सी बी ने इस मामले में सभी तरह की अनुमति प्राप्त कर ली है।

IPL 2019 CSK vs RCB : RCB look to break five-year win drought against CSK

आईपीएल 2020 के शुरुआती दौर के मुकाबले खाली स्टेडियमों में होंगे। सभी टीमें और आईपीएल से जुड़े लोग बायो-सिक्योर बबल में रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ियों समेत कुल 13 सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की वजह से आयोजकों की मुश्किलें बढ़ गई है। वे अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी क्वारेंटाइन में है और 4 सितंबर से ट्रेनिंग शुरू करेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथरस में आज भी हंगामा, टी एम सी नेताओं के साथ धक्कामुक्की, गिर पड़े Derek O’Brien:-
Next: पिता शराब की दुकान चलाते थे, बेटा अरबपति, एक दिन में बनाया 51 करोड़ रु.की आय का रिकॉर्ड:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.