Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पत्नी व दो सालों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पत्नी व दो सालों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Yogi-

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसती ही जा रही है। माफिया मुख्तार अंसारी के परिजनों के साथ-साथ उनके रिश्तेदारों पर भी पैनी नजर है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी और उसके भाइयों शारजील रजा और अनवर शहजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उन पर आरोप है कि वे कथित तौर पर एक सील संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं।

UP Police cracks down on mafia Mukhtar Ansari's illegal empire

पुलिस के मुताबिक अपराधियों और माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई में, मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा और उसके भाइयों शारजील रजा और अनवर शहजाद के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mukhtar Ansari aide and dreaded shooter killed in Lucknow encounter - india  news - Hindustan Times

इस संबंध में गाजीपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और तीनों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। शराब की दुकान खरीदने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रजा और शहजाद के खिलाफ एक अलग आरोप पत्र भी दायर किया गया था। इसके पहले 16 सितंबर को लखनऊ पुलिस ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के दो बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों भाई अवैध जमीन हड़पने के मामलों में वांछित हैं।

 

Mukhtar Ansari MLA - Home | Facebook

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं और बसपा के टिकट पर घोसी से 2017 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। इसके पहले हाल ही में पॉश डालीबाग इलाके में अब्बास अंसारी से संबंधित दो इमारतों को राज्य सरकार ने हाल ही में 27 अगस्त को ध्वस्त कर दिया था। इस बीच पुलिस मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश में लाने की भी तैयारी कर रही है। माफिया मुख्तार अंसारी वर्तमान में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लालच करने वालों के लिए सबक है अमिताभ बच्चन की यह फिल्म गुलाओ सीताबो :-
Next: साथी डॉक्टर ने ही की थी डाॅ. योगिता गौतम की हत्या जाने का मामला :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.