Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आईफोन 11 से सस्ता होगा आईफोन 12,एप्पल कर रही है मेड इन इंडिया बनाने की तैयारी:-
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आईफोन 11 से सस्ता होगा आईफोन 12,एप्पल कर रही है मेड इन इंडिया बनाने की तैयारी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
apple-iphone-se-18-1487404339-20-1487593646

Apple नए iPhone 12 की कीमत कम रखने वाली है। खबरों के अनुसार नया iPhone 12 पिछले साल लॉन्च iPhone 11 से सस्ता होगा। टेक खबरों के मुताबिक कीमत में इस तरह की कटौती करने के लिए कंपनी कई स्तर पर फीचर्स के साथ समझौता भी करेगी।
खबरों के मुताबिक Apple सस्ते पार्ट्स इस्तेमाल करने वाला है और iPhone 12 फाइव जी बी में सस्ती बैटरी एक नई टेक्नोलॉजी के साथ प्रयोग की जाएगी। खबरें यह भी हैं कि Apple भारत में iPhone 12 सीरीज का प्रोडक्शन करने की योजना बना रही है।

Made-in-India Apple iPhone SE can become quite cheaper: Threat-alert for  these mid-range smartphones - Hindi Gizbot

एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक ऐपल iPhone 12 5G की प्रोडक्शन लागत कम करने के लिए सस्ती बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। एनालिस्ट ने TF सिक्यॉरिटीज इन्वेस्टर्स को बताया कि कंपनी बैटरी बनने में लगने वाली लेयर्स कम कर सकती है, जिससे कम जगह में बैटरी और ज्यादा पार्ट्स को सेटअप किया जा सके। बैटरी कॉस्ट पहले के मुकाबले नए iPhone 12 5G में 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इसका असर नए आईफोन की कीमत पर भी जरूर पड़ेगा। कंपनी को प्रोडक्शन और पार्ट्स पर ज्यादा खर्च करना पड़ा है, ऐसे में ऐपल हरसंभव तरीके से मार्जिन कम करने और कॉस्ट कटिंग की कोशिश करेगा।

आ रहा 'Made in india' iPhone 12, अगले साल शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग |  91Mobiles Hindi

Apple भारत में iPhone 12 सीरीज का प्रोडक्शन करने की योजना बना रही है। खबरों के अनुसार नया मेड इन इंडिया आईफोन 12 मॉडल अगले साल के मिड तक तैयार हो जाएगा।

अच्छी खबर! Apple ने भारत में शुरू किया नए iPhone SE का प्रोडक्शन

Apple की ताइवानी कांट्रैक्ट मेनुफैक्चरर कंपनी विस्ट्रॉन, बेंगलुरु के पास नरसापुरा प्लांट में नए आईफोन का प्रोडक्शन शुरू करेगी। कंपनी ने यहां 2,900 करोड़ से अधिक का निवेश किया है और विस्ट्रॉन ने भी नए प्लांट के लिए 10,000 कर्मचारियों को रखने की योजना बनाई है।

Make in India News in Hindi, Make in India की लेटेस्ट न्यूज़, photos,  videos | Zee News Hindi

मेनुफैक्चरिंग प्लांट के इस साल अक्टूबर तक पूरी तरह से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक करीब एक हजार श्रमिकों ने पहले से ही विस्ट्रॉन योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। Apple ने हाल ही में चेन्नई के फॉक्सकॉन प्लांट में iPhone 11 को असेंबल करना शुरू किया था। उम्मीद है कि Apple इस साल के अंत तक iPhone SE 2020 को असेंबलिंग शुरू कर दी जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लावा मोबाइल्स का बड़ा धमाका, जल्द लांच करेगी 5 सस्ते स्मार्टफोन:-
Next: सलमान खान को लगता है कोरोना से डर, बिग बॉस 14 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला राज:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 13 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.