Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिग्ग बॉस 14 की गेस्ट लिस्ट से नाम हटाए जाने से विकास गुप्ता नाराज, साधा ‘फेक ह्यूमन बिंग ’ पर निशाना:–
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिग्ग बॉस 14 की गेस्ट लिस्ट से नाम हटाए जाने से विकास गुप्ता नाराज, साधा ‘फेक ह्यूमन बिंग ’ पर निशाना:–

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

सलमान खान का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस 14’ 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। बीते दिनों खबर आई थी कि बिग बॉस के मास्टरमाइंड प्रोड्यूसर विकास गुप्ता शो के 14वें सीजन में बतौर मेहमान शामिल होने वाले हैं। लेकिन आखिरी वक्त पर मेकर्स ने ‘बिग बॉस 14’ की गेस्ट लिस्ट से विकास गुप्ता का नाम हटा दिया है।

Bigg Boss 13: Here's What Vikas Gupta Has To Say On Salman Khan Supporting  Sidharth Shukla Over Mahira Sharma - Watch Video | 📺 LatestLY

रिपोर्ट के मु‍ताबिक, विकास गुप्ता ने ‘बिग बॉस 14’ के लिए अपने कुछ प्रॉजेक्ट्स भी होल्ड पर डाल दिए थे ताकि इस सीजन के लिए वह अपनी तारीखें निकाल सकें। इस बारे में जब विकास गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कन्फर्म किया कि वह ‘बिग बॉस 14’ में नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हां, मुझे बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया गया था और मैं इसके लिए तैयार भी था, लेकिन लगता है कि उन्होंने अपना इरादा बदल दिया है। मैं अब नहीं जा रहा हूं। पर कोई बात नहीं।

इसी बीच विकास गुप्ता ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उनका गुस्सा साफ नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के ‍लिए इंसाफ की मांग करने के कारण उनसे काम छीन लिया गया है। उनके शब्दों से लग रहा है कि शायद उनका इशारा सलमान खान की तरफ है।

Bigg Boss 11: Vikas Gupta NOT to win Salman Khan's show; here's why - News  Nation English
उन्होंने लिखा, “सिर्फ इसलिए कि मैं सुशांत सिंह राजपूत के लिए सच को साथ दे रहा हूं, तुमने मेरे काम और रोजी-रोटी पर हमला किया। हमेशा इज्जतदार रहने के बावजूद तुम्हारे कामों ने साबित किया कि तुम Fake Human Being हो। तुम्हारे रसूख से मुझे कुछ प्रॉजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ सकता है, लेकिन मैं न सिर्फ सर्वाइव करूंगा बल्कि सफल भी होऊंगा।

हाल ही में कलर्स चैनल ने सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान के घर में एंट्री लेने के प्रोमो शेयर किए हैं।

बताते चलें, विकास गुप्ता ‘बिग बॉस 11’ में रनर-अप रहे थे। वो शो के 12वें और 13वें सीजन में गेस्ट बनकर शामिल हो चुके हैं|

Post navigation

Previous: नागिन 5′ की एक्ट्रेस शिवानी गोसाईं ने अपने को-स्टार शरद मल्होत्रा के बारे में कही यह बात:-
Next: मौनी रॉय ने गलती से राजनाथ सिंह को टैग किया ट्वीट, यूजर्स ने यूं लिए मजे:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.