Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, एक दिन पहले ही कोरोना की रिपोर्ट आई थी निगेटिव:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, एक दिन पहले ही कोरोना की रिपोर्ट आई थी निगेटिव:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
501-min-390x220

कोरोना से संक्रमित होने के बाद हाजी हुसैन अंसारी को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वे डायबिटीज के पेशेंट तो थे ही, उनकी हार्ट की सर्जरी भी हो चुकी थी। कई बार वे मेदांता हॉस्पिटल में ही भर्ती कराया गया था, लेकिन हर बार वे स्वस्थ होकर घर वापस लौटे थे। इस बार कोरोना ग्रस्त होने के बाद वे रिकवर नहीं कर पाए। हालांकि, एक दिन पहले यानी शुक्रवार की शाम को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वे रात में ठीक भी थे, लेकिन अचानक शनिवार को दिन में उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें वेंटिलीटर पर रखा गया था। दिन के 3.30 बजे उनकी मौत हो गई।

The Litti Chokha - Latest News, Breaking News In Hindi, हिंदी न्यूज़

हाजी हुसैन अंसारी ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उन्होंने 90 के दशक में कांग्रेस छोड़कर झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन का साथ देने के लिए झामुमो ज्वाइन किया था। करीब सात सालों तक संतालपरगना क्षेत्र में सक्रिय रहकर उन्होंने झारखंड आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई। यही वजह थी कि पार्टी ने उन्होंने हर बार मधुपुर से टिकट दिया था।

BJP MP Nishikant Dubey and many others saddened by the death of Minister Haji  Hussain

वे शिबू सोरेन के काफी करीबी भी थे। उन्होंने मधुपुर सीट से 1995, 2000 और 2010 और 2019 में चुनाव में जीत हासिल की थी। 2004 में उन्हें नेता प्रतिपक्ष चुना गया था।

मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर नेताओं के शोक संदेश | Local Khabar

हाजी हुसैन अंसारी के दो बेटे हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र मधुपुर में ही मंत्री के अंतिम संस्कार का फैसला लिया है। इरबा स्थित मेदांता से शाम लगभग 4.30 बजे उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजनों ने बताया कि वे शव मधुपुर ले जाएंगे और वहीं रविवार को दिन में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

हाज़ी साहब का हमारे बीच से यूँ चले जाना, हम सभी के लिए हृदयविदारक और मर्माहत करने वाला है।
आज हाज़ी साहब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने व्यक्तित्व, अपनी कार्यशैली और अपने विचार के माध्यम से वह हमेशा ज़िंदा और अमर रहेंगे। pic.twitter.com/cmWbavnXm3

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 3, 2020

मंत्री श्री अंसारी के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मिथिलेश ठाकुर, बादल पत्रलेख, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, (सभी कैबिनेट मंत्री) समेत झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्या, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी है। ज्यादातर ने सोशल मीडिया पर उनकी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डीजल एक बार फिर हुआ सस्ता, कच्चे तेल के भाव गिरने का असर:-
Next: हिमालय के निचले इलाकों तक पहुंचा मानसून, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से तटीय भारत में बारिश:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.