Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आई पी एल 2020: ड्वेन ब्रावो ने कहा, सीएसके के ट्रांजिशन के बारे में सोच रहे हैं धोनी, उनके दिमाग में है कि कौन होगा कप्तान:-
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आई पी एल 2020: ड्वेन ब्रावो ने कहा, सीएसके के ट्रांजिशन के बारे में सोच रहे हैं धोनी, उनके दिमाग में है कि कौन होगा कप्तान:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
csk

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को कप्तान के तौर पर निखारा था। अपने कप्तानी कार्यकाल में उन्होंने विराट को जिस तरह से कप्तानी के लिए तराशा था, वैसा ही कुछ वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) में भी कर रहे हैं। सीएसके के ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो ने कहा कि नए कप्तान को तैयार करना धोनी के दिमाग में है। धोनी ने 10 सीजन में सीएसके की कप्तानी की है और टीम को तीन बार खिताब दिलाया है। सीएसके टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीमों में से एक है। पिछले सीजन में भी टीम उप-विजेता रही थी।

ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान को लेकर अब दिया बड़ा बयान

टीम के ट्रांजिशन के बारे में सोच रहे हैं धोनी’

धोनी पिछले कुछ समय से सीएसके के ट्रांजिशन के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने एबीपी न्यूज पर कहा, ‘मुझे पता है कि पिछले कुछ समय से यह उनके दिमाग में चल रहा है, हम सभी एक समय के बाद टीम से अलग होंगे, बात बस इतनी है कि कब… कब हम टीम से हटते हैं और टीम की बागोडोर रैना (सुरेश) या उनसे किसी और कम उम्र के खिलाड़ी को सौंपते हैं।’ सुरेश रैना ने इस साल निजी कारणों के चलते आईपीएल से नाम वापस ले लिया है, वो पिछले कुछ सालों से टीम के उप-कप्तान रहे हैं। रैना के जाने के बाद से सीएसके ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को नहीं चुना है।

ब्रावो ने कहा कि धोनी ने भले इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन इससे सीएसके के लिए उनकी कप्तानी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होना है। ब्रावो के मुताबिक, ‘अब उन्हें करोड़ों लोगों की चिंता नहीं करनी होगी, बस सीएसके के बारे में सोचना होगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे वो एक शख्स के रूप में बिल्कुल बदलेंगे। वो पहले की तरह ही टीम की अगुवाई करेंगे।’ सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रावो दूसरे नंबर पर हैं। ब्रावो ने कहा खिलाड़ी, मैनेजमेंट, मालिक और धोनी की वजह से ही सीएसके इतनी सफल टीम है।

ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान को लेकर अब दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास काफी टैलेंटेड टीम है, टीम में काफी अनुभव है इसके अलावा मैनेजमेंट स्टाफ और मालिक बहुत अच्छे हैं। ये सब मिलकर सीएसके को एक सफल टीम बनाते हैं। हमारे ऊपर मालिक या मैनेजमेंट की ओर से कोई प्रेशर नहीं रहता है। हम धोनी की कप्तानी में भी कोई दबाव महसूस नहीं करते हैं। मुझे लगता है सीएसके के सबसे ज्यादा लॉयल फैन्स हैं, हम चाहे मुंबई में खेलें, दिल्ली में या बेंगलुरु में आप स्टैंड में काफी येलो टी-शर्ट देख सकते हैं। हम एक-दूसरे की सफलता का आनंद लेते हैं और यह सीएसके की सफलता का एक अहम कारण भी है।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोना कितना खरा है, बताएगा आपका मोबाइल, डाउनलोड करें BIS-Care ऐप:-
Next: सारा अली खान को प्रपोज करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत? एक्टर के फार्महाउस मैनेजर ने बताई सच्चाई:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.